For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178812048
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान के भीलवाड़ा में बड़ा हादसा:ट्रेलर ने वैन को टक्कर मारी, सात भजन गायकों की माैत; दो लोगों का चेहरा बुरी तरह झुलसा

Post Views 111

September 6, 2020

पांच की मौके पर तो दो की अस्पताल में हुई मौत, पांच लोग एक ही परिवार के थे बेटी के ससुराल में पारिवारिक विवाद की सूचना पर जा रहा था परिवार

राजस्थान के भीलवाड़ा के पास नेशनल हाईवे पर केसरपुरा के पास शनिवार रात 10 बजे गलत दिशा से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से वैन में सवार 7 लोगों की मौत हाे गई। इनमें 6 सिंगोली चारभुजा और एक सलावटिया का था। ये बेटी की ससुराल रामगंज मंडी जा रहे थे। ये भजन गायक और लोक कलाकार थे।

थाना प्रभारी विनाेदकुमार मीणा के अनुसार पांच लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई। दाे गंभीर घायलाें ने अस्पताल में दम ताेड़ दिया। जिस जगह हादसा हुआ, वहां कट है, जहां से रावतभाटा के लिए घूमने के दाैरान वैन सामने से आए ट्रेलर की चपेट में आ गई।

जानकारी के मुताबिक काेटा हाईवे पर केसरपुरा माेड़ पर शनिवार रात करीब 10 बजे गलत तरफ से आते ट्रेलर के कारण हादसा हुआ। ट्रेलर से टकराते ही वैन के इंजन में शाॅर्ट सर्किट हुआ, जिससे वह जलने लगी। पांच लाेगाें की वहीं माैत हाे गई। इनमें से दाे के चेहरे बुरी तरह जल गए थे।

हैडकांस्टेबल राजेश कुमार और हाईवे पेट्रोलिंग के प्रभारी धर्मचंद खटीक की ने बताया कि वे शक्करगढ़ की तरफ किसी मामले में बयान दर्ज करने गए थे। साथी राजेश गाड़ी चला रहे थे और कांस्टेबल महेंद्रकुमार भी साथ थे। सूचना मिलने के दस मिनट में हम माैके पर पहुंच गए थे। सड़क पर दूर तक खून फैला था। हादसा काफी भीषण था।

दो लाेग छटपटा रहे थे। थाने पर सूचना दी। कुछ ही देर में एंबुलेंस और हाईवे पेट्राेलिंग के ड्राइवर सूर्यप्रकाश, एंबुलेंस ड्राइवर माधुलाल माली, दीपक और चंदन ओड की टीम भी आ गई। शव व घायलाें काे बिजाैलिया सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। वहां कुछ देर में दोनों ने भी दम ताेड़ दिया।

ट्रेलर चित्ताैड़ पासिंग है जाे काेटा की तरफ से आ रहा था लेकिन गलत दिशा में था। वैन की गति तेज रही हाेगी इसलिए परखचे उड़ गए। इसका मुंह विपरीत दिशा में हाे गया। ट्रेलर भी दूसरी ओर यानि अपनी दिशा में घूम गया। एक शव बुरी तरह फंस गया था।

ड्राइवर उमेश समेत एक अन्य के मुंह जल चुके थे। दरअसल, जहां हादसा हुआ, उसके पास ही नयानगर जाने का कट है। संभवत: माइंस पर जाने के लिए ट्रेलर इसी कट से गलत दिशा में आया। टाेल पार कर सलावटिया की ओर अपनी साइड में जा रही वैन काे इसने चपेट में ले लिया। वैन की आग पास ही स्थित हाेटल वाले ने बुझाई। करीब आधा घंटे हाईवे पर जाम लगा रहा।

इधर, साथ न जाने से बच गया अशाेक नट

सिंगाेली से अशाेक नट भी जाने वाला था। ये लाेग रवाना हुए ताे अचानक उसका मन बदल गया और वह सिंगाेली ही रुक गया। परिजन बार-बार ईश्वर का धन्यवाद करते हुए एक ही बात कह रहे थे कि ईश्वर ने अशाेक की माैत काे टाल दिया। पता चला कि सभी रामगंजमंडी जा रहे थे।

हादसे की जानकारी जैसे ही सिंगोली पहुंची, गांव में कोहराम मच गया। ये सभी एक ही परिवार के थे। रामगंजमंडी में शिवलाल नट की बेटी गुड्डी की शादी करवा रखी है। वैन सिंगोली चारभुजा के उमेश उर्फ उम्मेद जायसवाल पुत्र जगदीश जायसवाल की थी।

वह ही इसे चला रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही सिंगोली, बरुंदनी और सलावटिया से 40-50 लाेग बिजाैलिया अस्पताल पहुंच गए। शवाें काे देखकर ये लाेग चीत्कार उठे। पुलिस, अस्पताल स्टाफ आदि ने इन्हें संभाला।

सिंगाेली में लाेकनाट्य मंचन किया था

घटना की सूचना आराेली टाेल नाके के कर्मचारियाें काे भी माैके से किसी राहगीर ने दी। तुरंत ही टाेल कर्मचारी वाहन लेकर माैके पर पहुंच गए। वहां देखा कि वैन की सीटाें पर और सड़क पर लाशें बिखरी थीं। तीन जनाें की सांसें चल रहीं थीं। ये बैंड बजाने, मंदसौरी ढोल बजाने तथा लोकनाट्य वीर तेजाजी के खेलों का मंचन करते थे। शिवलाल की बेटी गुड्डी का ससुराल रामगंजमंडी में है।

वहां पारिवारिक विवाद की सूचना इन्हें मिली थी। इसलिए उससे मिलने जा रहे थे। मरने वालों के परिवारों में पीछे कमाने वाला कोई नहीं रहा। मासूम बच्चे रह गए। सिंगोली में भादवी छठ के उपलक्ष में 4 दिवसीय तेजाजी का खेल मंचन इन्हाेंने किया जाे दाे दिन पहले संपन्न हुआ। मुकेश पुत्र रामेश्वर नट के दो साल की बेटी व 3 साल का बेटा है। राजू व जगदीश के 1-1 वर्ष के बेटे हैं।

हादसे में इनकी माैत

पुलिस के अनुसार वैन में 7 जने सवार थे, जिनमें से काेई भी नहीं बचा। 6 मृतक नट समाज के हैं। वहीं एक मृतक जायसवाल समाज का है। मृतकाें में बीगाेद थानांतर्गत सिंगाेली चारभुजा निवासी उमेश पुत्र जगदीश जायसवाल, मुकेश पुत्र रमेश नट, जमना पुत्र कजाेड़ नट, अमरचंद पुत्र गुलाबचंद्र नट, राजू पुत्र जगदीशचंद्र नट, शिवलाल पुत्र रामकिशन नट और बिजाैलिया थानांतर्गत सलावटिया निवासी राधेश्याम पुत्र लटूर नट शामिल हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved