Post Views 11
September 5, 2020
उज्बेकिस्तान की लड़की को अवैध रूप से रहने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
अजमेर के एक निजी स्पा में कार्य कर रही थी यह विदेशी महिला
क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तान की महिला की गिरफ्तारी की है बताया जा रहा है की महिला टूरिस्ट वीजा पर आई थी और पिछले कुछ दिनों से जयपुर रह रही थी वहां से यह महिला दो-तीन दिन पहले ही अजमेर में आई हुई है और एक निजी स्पा में कार्य कर रही है पुलिस का आरोप है की निजी स्पा के मालिक को एक सी फॉर्म भर के थाने में जमा कराना हो कर आना था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया इसी पर कार्यवाही की गई और विदेशी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved