For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155780461
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  |  Ajmer Breaking News: भारत स्काउट गाइड जिला परिषद अजमेर का वार्षिक अधिवेशन  संपन्न  - विशिष्ट उपलब्धियों के आधार पर अलंकार पुरस्कार से किया सम्मानित |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़ पहुंचे गोविंद सिंह डोटासरा, अजमेर ग्रामीण कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश |  Ajmer Breaking News: अजमेर मंडल रेल अस्पताल ने रचा इतिहास: भारतीय रेलवे के सभी मंडल अस्पतालों में सर्वाधिक सर्जरी करने का बनाया रिकॉर्ड |  Ajmer Breaking News: जवाहर रंगमंच पर प्रदेश स्तरीय जाट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, 200 से अधिक प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, |  Ajmer Breaking News: कांग्रेस प्रदेश कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अजमेर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने किया उनका भव्य स्वागत  |  Ajmer Breaking News: अजमेर कृष्णगंज थाना पुलिस की मिली बड़ी सफलता, ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी का खुलासा | 

अजमेर न्यूज़: कोविड संक्रमित हुए 26, बेपरवाह प्रशासन व आमजन

Post Views 11

September 5, 2020

कोरोना महामारी की मार से शहर व ग्रामीण क्षैत्र के हालात बिगड रहें

कोविड संक्रमित हुए 26, बेपरवाह प्रशासन व आमजन
कोरोना महामारी की मार से शहर व ग्रामीण क्षैत्र के हालात बिगड रहें
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। कोरोना महामारी की मार से शहर व ग्रामीण क्षैत्र के हालात दिनों दिन बिगडते जा रहे है। लेकिन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। शुक्रवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से 17 पुरुष और 9 महिलाओ सहित 26 कोरोना संक्रमित मिलने की सुचना प्राप्त हुई है। जिस प्रकार ब्यावर क्षेत्र से मरीजो की संख्या बढ रही है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि संक्रमण हर हिस्से में अपने पाँव फैला चूका है। बीते दिन गुरूवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट ने यह साबित कर दिया कि लापरवाही प्रशासन और आमजन दोनों की है। गुरूवार की एक साथ 20 पुरुष और 12 महिला कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हर आम आदमी सोचने को मजबूर है कि आखिर करें तो क्या करें। गुरूवार को मिली रिपोर्ट में एक पत्रकार के अलावा 3 चिकित्सक और तहसीलदार स्वयं भी है। इस प्रकार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो से मिले संक्रमित मरीजो की संख्या का आंकडा 705 तक पहुंच जाना अत्यंत भयावह है। सवाल उठता है कि जब डॉक्टर खुद पॉजिटिव है तो मरीज की जांच कैसे कर रहे है ? सम्भवतया राजकीय अमृत कोर अस्पताल के आधे से ज्यादा डॉक्टर संक्रमित है। कई डॉक्टर तो खुद अपनी जांच से कतराते है। अपना नाम नही बताने की शर्त पर अस्पताल के ही डॉक्टर ने जानकारी देतु हुए बताया कि अस्पताल के हर डॉक्टर की सेम्पलिंग लेकर आवश्यक रूप से जांच करवाई जाए। कोविड सेंटर में सभी डॉक्टर एक साथ काम कर रहे है, चाय पी रहे,साथ बेठ रहे है फिर उन्ही मे से जिसकी जांच हो वो पॉजिटिव वरना नेगेटिव ? नियमो के तहत कोविड सेंटर में ड्यूटी दे रहे डॉक्टर को 7 दिवसीय ड्यूटी के बाद 7 दिन रेस्ट और उसके बाद कोरोना जांच के बाद पुन: ड्यूटी पर लेने का प्रावधान है। लेकिन इन सभी नियमो को ताक में रखा गया है। कुछ दिनों पूर्व ही समाचार पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई थी कि संक्रमित मिले उसी घर का मालिक ड्यूटी पर जा रहा है। घरवाले खुले आम बाजार में घूम रहे है। ट्रेनिंग में आई नर्सिंग स्टाफ की लडकिया संक्रमित होने के बावजूद अस्पताल जा रही है। आखिर यह सब क्या हो रहा है? आखिर सरकार की मंशा क्या है ? शहर में गिने चुने लोग ही मास्क पहन रहे व सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना कर रहे है। लेकिन बाकी के लोगो की लापरवाही का खामियाजा तो सभी को भुगतना पड रहा है। केवल कोरोना योद्धाओं के सम्मान करने या फोटो खिंचवाने से काम नही होनेवाला। जब तक सभी मिलकर एक साथ कोरोना के खिलाफ जंग नही लडेंगे सफलता प्राप्त करनी तो दूर की बात रही खुद ही इस महामारी का शिकार हो जाएंगे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved