Post Views 11
September 4, 2020
श्री अजमेर व्यापारी महासंघ का मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन
अनावश्यक चालान काटे जाने का व्यापारियों ने लगाया आरोप
श्री अजमेर व्यापारी महासंघ का आज मुख्य नगर निगम कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया उन्होंने निगम के कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि मास्क ना पहनने के नाम पर व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है अनेक व्यापारी पानी पीने खाना खाने के दौरान मास्क ढीला होने पर नगर निगम कर्मचारियों द्वारा चालान बनाकर परेशान किया जा रहा है उन्होंने आरोप लगाया है कि कर्मचारी स्वयं मास्क नहीं पहनते हैं और वे व्यापारियों को जबरदस्ती परेशान करते हैं अतः व्यापारियों ने मांग की है कि व्यापारियों के अनावश्यक चालान बनाने पर शीघ्र रोक लगाई जाए और निगम कर्मचारियों को भी मास्क पहनने को पाबंद किया जाए