For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146880925
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान में कोरोना के 86965 मामले

Post Views 41

September 4, 2020

पहली रिपोर्ट में अब तक के सबसे ज्यादा 738 नए पॉजिटिव सामने आए, 7 लोगों की हुई संक्रमण से मौत


राजस्थान में कोरोना से अब तक 1102 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 280 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 103, बीकानेर में 77, कोटा में 77, भरतपुर में 70, अजमेर में 74, पाली में 46, नागौर में 43, उदयपुर में 28, धौलपुर में 21 और सिरोही में 13 मरीजों की जान गई है।
वहीं, अलवर में 26, बाड़मेर में 20, बारां में 12, सवाई माधोपुर में 14, सीकर में 19, ​राजसमंद में 15, भीलवाड़ा में 14, गंगानगर में 8, डूंगरपुर में 11, जालौर में 12, ​करौली में 7, टोंक में 13, चित्तौड़गढ़ में 7, दौसा में 6, झुंझुनूं​ में 6 और प्रतापगढ़ में 6, चूरू में 5, बांसवाड़ा में 5, सिरोही में 12, जैसलमेर में 5, बूंदी में 4, हनुमानगढ़ और झालावाड़ में 2-2 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।
राज्य में अब तक 23.92 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 86227 पॉजिटव मिले हैं। इनमें 71220 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 70160 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 13912 एक्टिव केस बचे। इसके अलावा अब तक 9398 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित मिले हैं।

बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाने में सीआई सहित 10 जने पॉजिटिव पाए गए
राज्य में अब तक 23.92 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके
राजस्थान मे शुक्रवार को कोरोना के 738 नए पॉजिटिव पाए गए। इनमें जयपुर में 148, जोधपुर मे 111, कोटा में 107, अजमेर में 37, अलवर और बांसवाड़ा में 31-31, बीकानेर में 30, झालावाड़ में 25, पाली, झुंझुनू और बारां में 22-22, सवाई माधोपुर में 19, राजसमंद में 17, प्रतापागढ़ में 14, सीकर और चूरू में 13-13, बूंदी में 12, चित्तौड़गढ़ में 11, नागौर में 10, भरतपुर और बाड़मेर में 8-8, सिरोही, गंगानगर और भीलवाड़ा में 6-6, टोंक में 5, उदयपुर में 4 संक्रमित मिले। जिसके बाद कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 86965 पहुंच गया। वहीं, 7 लोगों की मौत भी हो गई। इनमें जयपुर में 2, अजमेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, झालावाड़ और सिरोही में 1-1 की मौत हो गई।

वहीं, बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाने में सीआई सहित 10 जने पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही कोर्ट में एक कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद परिसर में सैनिटाइज करने की व्यवस्था की जा रही है।

प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां 12788 (इनमें 47 ईरान से आए) केस संक्रमितों के हैं। इसके अलावा जयपुर में 11971 (2 इटली के नागरिक), अलवर में 8011 हैं। अजमेर में 4405, भरतपुर में 3736, उदयपुर में 2521, बाड़मेर में 2304, भीलवाड़ा में 2230, बीकानेर में 4667, बूंदी में 656, चित्तौड़गढ़ में 954, चूरू में 1065, दौसा में 627, धौलपुर में 2307, डूंगरपुर में 1133, गंगानगर में 690, हनुमानगढ़ में 437, जैसलमेर में 431 (इनमें 14 ईरान से आए) का आंकड़ा पहुंच गया। इसी तरह, जालौर में 1366, झालावाड़ में 1713, झुंझुनूं में 1094, करौली में 611, कोटा में 5923, नागौर में 2467, पाली में 4171, प्रतापगढ़ में 512, राजसमंद में 1235, सवाई माधोपुर में 552, सीकर में 2664, सिरोही में 1355, टोंक में 722, बारां में 693, बांसवाड़ा में 666 कोरोना संक्रमण केस आ चुके हैं।

प्रदेश में अब तक 1102 मरीजों की मौत


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved