For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155825803
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़: विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले- कूटनीति से ही समाधान निकालना होगा

Post Views 51

September 4, 2020

हम मौजूदा चुनौतियों को हल्के में नहीं ले रहे

लद्दाख में चीन की घुसपैठ की कोशिशों से तनाव, आर्मी चीफ ने लेह का दौरा किया
चीन ने पूर्वी लद्दाख में 5 मिलिशिया दस्ते तैनात किए, ये युद्ध के हालातों में चीन की आर्मी की मदद करते हैं
भारत-चीन के बीच लद्दाख में चल रहे तनाव को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि विवाद का समाधान कूटनीति (डिप्लोमेसी) के जरिए ही निकालना चाहिए। साथ ही बोले कि हम सीमाओं से जुड़ी मौजूदा चुनौतियों को हल्के में नहीं ले रहे, लेकिन दोनों देशों के लिए यह अहम है कि आपसी सहमति से रास्ता निकाला जाए।

भारत-चीन के रिश्तों के लिए समय ठीक नहीं
विदेश मंत्री ने गुरुवार को अपनी किताब द इंडिया वे: स्ट्रैटजीज फॉर एन अरसर्टेन वर्ल्ड की लॉन्चिंग के ऑनलाइन इवेंट में ये बातें कहीं। उनका कहा था, "यह हकीकत है कि बॉर्डर पर जो कुछ होता है, उससे रिश्तों पर असर पड़ता है। आप इन दोनों बातों को अलग-अलग नहीं कर सकते। भारत-चीन के रिश्तों को लेकर अभी समय ठीक नहीं है।" किताब के बारे में उन्होंने बताया कि वे गलवान की घटना से पहले ही इसे लिख चुके थे।

जयशंकर से पूछा गया कि ब्रिक्स समिट जैसे आयोजनों में चीन के विदेश मंत्री से मुलाकात होगी तो क्या कहेंगे। उन्होंने जवाब दिया, "हम दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं, इसलिए आप अंदाज लगा सकते हैं कि क्या बातचीत होगी।"

पूर्वी लद्दाख में 7 दिन से तनाव बरकरार
चीन की घुसपैठ की कोशिशों और विवादित इलाकों में अड़ियल रवैए के बीच आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे गुरुवार को लेह पहुंचे। वे आज भी बॉर्डर की मौजूदा स्थितियों का जायदा लेंगे। दूसरी तरफ वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने पूर्वी सेक्टर का दौरा किया। उधर, विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन 4 महीने से सीमा पर यथास्थिति को बदलने की एकतरफा कोशिश कर रहा है, जबकि हम बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने में लगे हैं।

चीन ने 5 मिलिशिया दस्ते तैनात किए
चीन एक तरफ बातचीत कर रहा है, तो दूसरी तरफ नई-नई चालें चल रहा है। उसने पूर्वी लद्दाख में 5 मिलिशिया दस्ते तैनात कर दिए हैं। ये चाइनीज आर्मी की रिजर्व फोर्स है, जो युद्ध के हालात में आर्मी की मदद करती है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved