Post Views 31
September 4, 2020
सट्टा की पर्ची काटते सटोरिये को रंगे हाथो धर दबोचा
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। सिटी थानाधिकारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कुछ समय से ही अजमेरी गेट के बाहर सटोरियो द्वारा सट्टा खेला जाता है। गुरूवार को भी मुखबिर द्वारा मिली सुचना के आधार पर हेड कांस्टेबल नन्द किशोर को मय जाप्ता भेजकर दबिश दी गई। मौके पर खाईवाली और हुए राम नगर,नेहरू गेट बाहर निवासी मनीष खटीक पुत्र बाबूलाल खटीक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान उसके पास से 6 हजार एक सौ रूपये भी बरामद किये गए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की ताकि इस धंधे में लिप्त अन्य लोगो की भी पहचान हो सके।
Satyam Diagnostic Centre
© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved