For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 146893910
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। |  Ajmer Breaking News: डोर टू डोर कचरा संग्रहण का कार्य फिर से हुआ ठप, जगह-जगह गंदगी के लगे अंबार, 7 महीने में चौथी बार हड़ताल पर उतरे सफाई कर्मी |  Ajmer Breaking News: जवाहर लाल नेहरू अस्प्ताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पिछले तीन महीने से सेलरी ओर 8 महीने का पीएफ नही मिलने से अक्रोश, |  Ajmer Breaking News: तिलोरा में कुई खुदाई बनी जानलेवा, मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत |  Ajmer Breaking News: अजमेर RTO को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलने से मचा हड़कंप |  Ajmer Breaking News: चर्चित देवकरण जाजड़ा हत्या प्रकरण की जांच में पुलिस लगातार साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है। |  Ajmer Breaking News: ट्रेनों के अंदर बैग चोरी करने वाले चोर को जीआरपी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, |  Ajmer Breaking News: महिला सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जीआरपी ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम  | 

अजमेर न्यूज़: उपखण्ड अधिकारी ने किया पौधारोपण, विद्यालयों का किया निरीक्षण

Post Views 11

September 4, 2020

ब्यावर उपखंड अधिकारी श्वेता चौहान ने गुरूवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय

उपखण्ड अधिकारी ने किया पौधारोपण, विद्यालयों का किया निरीक्षण
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। ब्यावर उपखंड अधिकारी श्वेता चौहान ने गुरूवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देलवाड़ा में पौधारोपण किया। इसके अलावा उन्होंने विद्यालयों का निरीक्षण भी किया। उपखण्ड अधिकारी श्वेता चौहान ने ग्राम पंचायत देलवाडा मनरेगा योजना अंतर्गत नर्सरी निर्माण का निरीक्षण किया तथा ग्राम पंचायत में अमरुद के पौधे का पौधारोपण भी किया। नर्सरी में 18 हजार पौधों की नर्सरी तैयार की गई है, उप खंड अधिकारी श्वेता चौहान ने नर्सरी निर्माण कार्य एवं सुपोषण वाटिका निर्माण कार्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत समिति क्षेत्र में कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में भामाशाह के द्वारा किए गए कार्यों, टिन शेड निर्माण, पुस्तकालय निर्माण, विद्यालय का जीर्णोद्धार एवं उनके समस्त टीम को बधाई, एवं सराहना की। जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार, विद्यालय खेल मैदान, नर्सरी कार्य, सुपोषण वाटिका के कार्यों की समीक्षा के लिए ग्राम पंचायत मेडिया तथा देलवाडा का निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत मेडिया में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अतिक्रमण हटाने एवं शीघ्र चारदीवारी के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश मौके पर पटवारी एवं ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी कोविड-19 ब्यावर एवं सहायक अभियंता पंचायत समिति जवाजा शलभ टंडन, ग्राम पंचायत मीडिया एवं देलवाडा के सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी तथा पटवारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय मेडिया एवं देलवाडा के प्रधानाचार्य एवं शाला स्टाफ मौजूद रहा।  

ajmer news , rajasthan news , horizon , horizon hind

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved