For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 168072368
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: चाय विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार; वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद |  Ajmer Breaking News: नए दोहरीकृत रेल मार्ग पर चली ट्रेन (झड़वासा–सिंघावल दोहरीकृत रेल खंड पर संरक्षा स्वीकृति के बाद रेल यातायात शुरू) |  Ajmer Breaking News: स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अजमेर मंडल के स्टेशनों पर अवांछित पोस्टर, बैनर और गुटखा के दाग हटाए गए |  Ajmer Breaking News: सही खान-पान स्वस्थ राजस्थान अभियान के अंतर्गत बिरला पब्लिक स्कूल की मैस में मिली गंभीर अनियमितताएं, निरमा वाशिंग पाउडर से बर्तन धोए जा रहे थे |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी | 

अजमेर न्यूज़: रेलवे के मालभाड़ा ग्राहकों को कई रियायतें, छूट और सुविधाएँ

Post Views 61

September 3, 2020

रेलवे माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए एक मिशन मोड पर है

रेलवे के मालभाड़ा ग्राहकों को कई रियायतें, छूट और सुविधाएँ 
रेलवे माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए एक मिशन मोड पर है जिसके अन्तर्गत रेलवे ने अपनी मालभाड़ा  नीति को संशोधित किया है। कोविड से संबंधित चुनौतियों के बीच भी प्रोत्साहन के माध्यम से ग्राहकों को अधिक छूट प्रदान की गई है। इन नए नीतिगत उपायों से सभी माल ग्राहकों को रेलवे के माध्यम से अपने माल के परिवहन के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। तीव्र गति द्वारा किफायती एवं सुगमतापूर्वक माल परिवहन के लिए रेलवे ने कई कदम उठाये है जो इस प्रकार हैं -
 रियायतें, छूट और सुविधाएँ : 
लोडेड एवं खाली कंटेनरों के ढुलाई शुल्क में क्रमशः 5% और 25% की छूट दिनांक 30.04.2021 तक के लिए दी गयी है। 
15% बिजी सीजन सरचार्ज दिनांक 1 अक्टूबर 2019 से वापस ले लिया गया है। 
कोयला, लौह-अयस्क और फिनिशड स्टील में  15% से 20% की लंबी-लीड रियायत  दी गयी है ।
कोयला और लौह-अयस्क को छोड़कर सभी ट्रैफ़िक में  10% से 50% तक शॉर्ट-लीड रियायत दी गयी है। 
समूह-III टर्मिनलों पर, टर्मिनल-एक्सेस चार्जज् में 50% तक की रियायत दी गई । 
31 अक्टूबर तक कंटेनर ट्रैफिक पर स्टेबल चार्ज नहीं लगाया जाएगा।
बल्क/ लूज फ्लाई-ऐश और औद्योगिक लवण की ढुलाई में रियायत दी गयी है ।
व्यस्त गुड्स शेड के बजाय वैकल्पिक माल शेड से बुक किए गए ट्रैफ़िक पर टर्मिनल चार्ज नहीं लगाया जाएगा।
निजी गुड्स टर्मिनल और निजी साइडिंग नीतियां उदारीकृत की गई हैं ।  
निजी साइडिंग में सह-उपयोगकर्ताओं पर अधिकतम सीमा को हटा दिया गया है ।                         
कवर्ड वैगनों परफ्री टाइमकी छूट दी गयी है।
मिनी रेक के लिए दूरी 400 किलोमीटर से बढ़ाकर 2,500 किलोमीटर और 1500 किलोमीटर तक 5% अधिभार की छूट दी गई है। 
इंडेंटेड पार्सल ट्रेनों की न्यूनतम संरचना जो पहले 20 पार्सल वैन थी उसे अब 15 पार्सल वैन तक किया गया है। 
व्यावसायिक विकास इकाइयों  की स्थापना की गई है । 
मंडल रेल प्रबंधक श्री नवीन कुमार परसुरामका ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री महेश चंद जेवलिया को अजमेर मंडल से सम्बन्धित व्यापारिओं व माल ग्राहकों को उपरोक्त माल निति के अन्तर्गत रियायत, छूट व सुविधाएँ देने हेतु निर्देश दिए है | उल्लेखनीय है की तीव्र माल परिवहन के लिये मालगाडि़यों की औसत गति में वृद्धि हुई है | मालगाड़ियों की औसत गति पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी की गई है । जिससे अब मालभाड़ा ग्राहकों का माल पहले की तुलना में तीव्र गति अर्थात कम समय में उनके यथा स्थान पहुँचता है | 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved