For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155797606
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

राजस्थान न्यूज़: दिल्ली-अजमेर हाइवे पर दर्दनाक हादसा:चलती कार पर कंटेनर गिरा कारोबारी की मौत, कटर से काट कर शव को बाहर निकालe, हैरानजनक तरीके से साथ में बैठा युवक बचा

Post Views 11

September 3, 2020

कार इस कदर पिचक गई कि कटर से काट कर शव को बाहर निकालना पड़ा, ट्रेलर के चालक-खलासी फरार

श्याम नगर इलाके में दिल्ली-अजमेर हाइवे पर 200 फीट बाइपास के पास बुधवार दोपहर सवा एक बजे ट्रेलर चालक की लापरवाही से कंटेनर कार पर पलट गया। कार में सवार प्रॉपर्टी कारोबारी की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई। तीन क्रेनों के सहयोग से कंटेनर को साइड में किया।

कटर से कार को काटकर आधे घंटे में शव निकाला। मृतक आशुतोष वेदी जोधपुर के कमला नेहरू नगर के रहने वाले थे। उनके साथ कार में सवार साथी सुरेश भी जोधपुर स्थित चौपासनी के रहने वाले हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। आशुतोष प्रोपर्टी व्यवसायी और मोबाइल सर्विसिंग का व्यवसाय करते थे।

2010 में उनकी शादी हुई थी। उनके सात साल की एक बेटी है। वह किसी प्रोपर्टी के सौदे के लिए ही मंगलवार को जयपुर आए थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां से कोविड जांच के बाद गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। दुर्घटना थाना प्रभारी रेवड़ मल मौर्य ने बताया कंटेनर में भारी सामान था। तीन क्रेनों से भी उठ नहीं पाया। चालक व खलासी मौके से फरार हो गए। लोगों ने बताया कि चालक ट्रेलर को लहराते हुए दौड़ा रहा था। इससे कार पर कंटेनर गिर गया। आशुतोष मंगलवार शाम को जयपुर आए थे। बुधवार दोपहर में वापस जोधपुर के लिए रवाना हो गए थे। आशुतोष की कार में आगे दूसरी कार में उनके दो दोस्त चल रहे थे।

3 क्रेनों से भी नहीं उठा कंटेनर
आशुतोष की कार में सवार सुरेश ने बताया बुधवार सुबह वैशाली नगर निवासी परिचित नवीन से मिलकर जोधपुर जा रहे थे। नवीन उनके आगे कार लेकर जयसिंहपुरा मोड़ तक चल रहे थे। इस दौरान होटल अम्बर पैलेस के पास ट्रेलर चालक ने लहराया ट्रेलर को लहराया। इससे कंटेनर साइड में झुक गया।

आशुतोष ने कार को बचाने का खूब प्रयास किया, लेकिन फिर भी आगे के हिस्से पर आकर गया। आगे वाली कार चला रहे दोस्त वैशाली नगर निवासी नवीन ने बताया कि आशुतोष जयपुर में अपना काम करने के बाद मिलने के लिए उनके घर आए थे। दोनों गाड़ियों के बीच करीब 50 मीटर दूरी पर नॉर्मल स्पीड में चल रही थी।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved