For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147011809
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 10 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 20 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई |  Ajmer Breaking News: जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। | 

राजस्थान न्यूज़: सड़क पर चल रही महिला करंट की चपेट में आई, बचाने गया पति भी चिपका; दोनों अस्पताल में भर्ती

Post Views 21

September 3, 2020

वहां मौजूद ई-रिक्शा चालक और अन्य लोगों ने किसी तरह महिला को बाहर खींचकर बचाया

गुरुवार को जयपुर शहर के नाहरगढ़ इलाके में सुबह बारिश के कारण एक महिला और पति करंट की चपेट में आ गए। इस दौरान आसपास के लोगों की मदद से दोनों को बचाया गया। जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
जानकारी अनुसार, नाहरगढ़ इलाके में सुबह जय लाल मुंशी के रास्ता स्थित संतोषी माता के मंदिर के सामने बारिश की वजह से पानी भरा था। पानी में चलते वक्त महिला करंट की चपेट में आ गई। वहीं, गश खाकर गिर पड़ी। इस दौरान साथ में मौजूद पति और बच्ची मदद के लिए चिल्लाने लगे। पति ने पास ही एक महिला से प्लास्टिक का कट्टा और बांस की मदद से महिला को बचाने की कोशिश की। जिससे वो भी करंट की चपेट मे आ गया। इस बीच वहां मौजूद ई-रिक्शा चालक और अन्य लोगों ने किसी तरह महिला को बाहर खींचकर बचाया।
जय लाल मुंशी के रास्ता स्थित संतोषी माता के मंदिर क्षेत्र में डाली गई है बिजली की भूमिगत लाइन।
जमीन के अंदर से गुजर रही लाइन के वजह से आया करंट
घटना के बाद महिला की हालत ज्यादा खराब बोने पर उसे गणगौरी बाजार स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी अनुसार, जमीन से गुजर रही बिजली की लाइन की वजह से पानी में करंट आया। फिलहाल पूरे इलाके की लाइट बंद कर फॉल्ट की तलाश की जा रही है


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved