Post Views 11
September 3, 2020
पानी की निकासी नहीं होने से घरों के बाहर जमा हुआ पानी
पानी निकासी की व्यवस्था सुचारु करवाने की मांग
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। शहर की आधी से अधिक कॉलोनियों में सडक़ों व नालियों का निर्माण नहीं होने से पानी के परम्परागत नालों को जाम कर दिया है। बहाव क्षेत्र में निर्माण होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इससे घरों के बाहर ही पानी जमा हो रहा है। मार्गाधिकार पर भी अतिक्रमण के बढ़ते मामलों ने बरसात में कई कॉलोनियों के वांशिदों की समस्या को बढ़ा दिया है। शहर में करीब चार सौ से अधिक कॉलोनियों विकसित हुई है। इनमें बाहरी क्षेत्र में विकसित हुई नई कॉलोनियों में सडक़ व नाली की सुविधा नहीं है। कई कॉलोनियों में पानी की निकासी सही नहीं होने से घरों के बाहर ही पानी जमा हो रहा है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह है कि कई कॉलोनियों में तो अब तक नालियों का निर्माण भी नहीं हो सका है। मसूदा रोड सोहन नगर क्षेत्रवासियों ने सभापति को शिकायत देकर बताया कि उनकी कॉलोनी में घरों के बाहर तक पानी जमा हो गया। इससे लोगों के आवाजाही में परेशानी होने के साथ ही मकानों को नुकसान होने की आशंका भी बनी है। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्रवासी रामवीर शर्मा, सुरेश साहू, जवाहरलाल यादव, गिरधारी, घनश्याम, सिकंदर, रवि सेन सहित अन्य ने पानी निकासी की व्यवस्था करवाने की मांग की है।
© Copyright Horizonhind 2025. All rights reserved