For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 135546117
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  भारतीय जनता पार्टी अजमेर शहर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 का हुआ समापन l                   |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठन और रणनीति पर मंथन |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण, अतिरिक्त निदेशक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा |  Ajmer Breaking News: मानसून में बाढ़ जैसे हालातों को देखते हुए आनासागर झील के खोले गए 2 चेनल गेट,आनासागर झील का जलस्तर 15 फिट से कम करके 9 फिट किया जाएगा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 19वें रोजगार मेले का सफल आयोजन: 258 युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, डिजिटल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |  Ajmer Breaking News: अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी डीएसटी की सूचना पर चढ़े पुलिस के हत्थे , |  Ajmer Breaking News: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के ठेकेदार के घर में हुई चोरी की वारदात, दिनदहाड़े चोर दीवार फांद कर घर में घुसे और लाख से सवा लाख रुपए का माल चुराकर हुए फरार |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना आदर्शनगर की प्रभावी कार्यवाही, चोरी की हुयी चार स्कुटी जब्त कर एक अभियुक्त को किया गिरफतार। |  Ajmer Breaking News: पुलिस थाना कृष्णगंज, को मिली बड़ी सफलता जिला सवाईमाधोपुर के थाना कुन्डेरा क्षेत्र में फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो अपराधियों को किया गिरफ्तार। |  Ajmer Breaking News: दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह | 

राजस्थान न्यूज़: चाची-भतीजे के कपड़े उतरवाकर 400 लोगों के सामने नहलाया, आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद सजा मिली

Post Views 11

September 2, 2020

दोनों में से किसी का भी परिवार सजा के खिलाफ जाता तो समाज से उनका बहिष्कार कर दिया जाता

 जाताराजस्थान के सीकर जिले में खाप पंचायत के आदेश पर एक चाची और भतीजे को अमानवीयता से गुजरना पड़ा। पंचायत ने दोनों के कपड़े उतरवाए और उन्हें पंचायत में शामिल 400 लोगों के सामने नहलाया गया। खाप पंचायत की इस शर्मनाक सजा को लोग देखते रहे, लेकिन किसी ने भी इसकी जानकारी पुलिस को देना सही नहीं समझा।

घटना सीकर जिले की नेछवा ग्राम पंचायत के सोला गांव की है। कुछ समय पहले सांसी समाज से जुड़े और रिश्ते में चाची-भतीजा लगने वाले युवक-युवती का एक एक वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो सामने आने पर खाप पंचायत के लोग इकट्ठे हुए और युवक-युवती को बिना कपड़ों के सभी के सामने नहलाने का फरमान सुनाया।

400 लोग वीडियो बनाते रहे, किसी ने नहीं किया विरोध

वीडियो वायरल होने के बाद चाची-भतीजे को सजा सुनाने सीकर जिले के सोला गांव में इकट्ठा हुए खाप पंचायत के लोग।
वीडियो वायरल होने के बाद चाची-भतीजे को सजा सुनाने सीकर जिले के सोला गांव में इकट्ठा हुए खाप पंचायत के लोग।
सजा सुनाए जाते समय वहां करीब 400 लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। शुद्धीकरण के नाम पर दोनों को सभी के सामने नहलाया गया। भीड़ में शामिल लोग दोनों के फोटो खींचने के साथ वीडियो भी बनाते रहे।

पुलिस को 11 दिनों तक घटना का पता नहीं चला, 10 के खिलाफ एफआईआर

सजा सुनाने वाली खाप पंचायत के पंचों ने दोनों के परिवारों पर जुर्माना भी लगाया। युवक से 31 हजार रुपए और युवती के परिवार से 22 हजार रुपए वसूले गए। सबसे ज्यादा शर्मनाक बात यह है कि पुलिस को घटना के बारे में 11 दिनों बात पता चला। अखिल राजस्थान सांसी समाज सुधार एवं विकास न्यास के प्रदेश अध्यक्ष सवाईसिंह मालावत ने सीकर के एएसपी को इसकी लिखित शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

डेढ़ महीने पहले वायरल हुआ था वीडियो, सजा सुनाने चार जिलों के पंच आए थे

युवती और युवक के कपड़े उतरवाते समय बड़ी संख्या में महिलाएं भी वहां मौजूद थीं, लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया।
युवती और युवक के कपड़े उतरवाते समय बड़ी संख्या में महिलाएं भी वहां मौजूद थीं, लेकिन किसी ने विरोध नहीं किया।
रिश्ते में चाची और भतीजा लगने वाले युवक-युवती का वीडियो डेढ़ महीने पहले वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद 21 अगस्त को गांव में खाप पंचायत हुई। इसमें सीकर, चूरू, झुंझुनूं और बीकानेर से पंच इकट्ठा हुए थे। युवक और युवती पर नहलाते समय पतला सफेद कपड़ा लपेटा गया था। इसके बाद उन्हें दूध और पानी से नहलाया गया। सजा सुनाने वाले पंचों में से एक सरकारी नौकरी से रिटायर्ड है तो एक ऐसा भी है, जो वर्तमान में सरकारी कर्मचारी है।
पुलिस का मानना परिवार की सहमति से नहलाया गया
सीकर एएसपी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा का कहना है कि सांसी समाज के कुछ पंच-पटेलों और पीड़ितों के परिवार की सहमति से युवक और युवती को नहलाया गया है। युवती के सास ससुर से भी पूछताछ की जा रही है। एसटी-एससी सेल के सीओ, लक्ष्मणगढ़ सीओ और थानाधिकारी को भेजकर जांच करवाई गई है। पीड़िता के बयान भी ले लिए गए हैं।
सबके सामने नहीं नहलाते तो परिवार की मदद करने वाले तक को सजा मिलती
पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उनमें से तीन आरोपी नेमाराम सांसी (1), सुरेश कुमार (2) और अमीचंद (3)।
अखिल राजस्थान सांसी समाज सुधार एवं विकास न्यास के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार ने बताया कि सांसी समाज में यह कुप्रथा बरसों से है। युवक-युवती के परिवार वाले उन्हें नहलाने की इजाजत न देते तो उन्हें समाज से बाहर कर दिया जाता। इसके बाद परिवार को किसी सामाजिक कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता। यदि कोई बुलाता तो बुलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाती।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved