For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 147179210
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: स्पीकर वासुदेव देवनानी की प्रेस वार्ता अमृत महोत्सव कार्यक्रमों की शुरूआत 15 जुलाई से, लोकतंत्र की गौरवशाली यात्रा का होगा ऐतिहासिक उत्सव- देवनानी  |  Ajmer Breaking News: खरीददारी करने गया मालिक, लौटकर देखा तो टाटा पावर कार्यालय के बाहर से बोलेरो कार गायब,पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी |  Ajmer Breaking News: धौलपुरीया गांव मे अपहरण कर मारपीट करने के मामले में  आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित पहुंचे SP कार्यालय , पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाक़ात कर लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: पुष्कर से भाजपा का संगठनात्मक संदेश, ब्रह्मा मंदिर दर्शन के बाद चुनावी तैयारी पर बोले नेता |  Ajmer Breaking News: जेएलएन अस्पताल में जटिल सर्जरी से बची मरीज की जान, डॉक्टरों ने किया विश्व का पहला त्रिस्तरीय ऑपरेशन |  Ajmer Breaking News: अजमेर की पोक्सो कोर्ट संख्या 2 के न्यायधीश ने 10 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल के कारावास के साथ 20 हजार रुपए का अर्थदंड की सज़ा सुनाई |  Ajmer Breaking News: जयपुर एसीबी की अजमेर में बड़ी ट्रैप कार्यवाही, रीको के सीनियर डीजीएम अंजय विश्वकर्मा को 50 हजार रुपये ओर जूनियर असिस्टेंट कमलेश गुर्जर को 35 हजार की रिश्वत लेते दबोचा, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में तेज बारिश बनी चोरों की ढाल, परिवार के बाहर जाते ही सूने मकान में लाखों की चोरी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी कर हुए फ़रार  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में नाली निर्माण को लेकर बवाल, रिटायर्ड हेड कांस्टेबल से कथित मारपीट का मामला सीसीटीवी में कैद |  Ajmer Breaking News: किशनगढ़-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नोहरिया बालाजी क्षेत्र में गुरुवार को एक चलते कंटेनर में अचानक भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। | 

राजस्थान न्यूज़: राजस्थान यूनिवर्सिटी:आज आएगी कॉलेजों की फर्स्ट कट ऑफ लिस्ट, इस बार पर्सेंटेज के आधार पर एडमिशन दिए जाएंगे: प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा नामांकन

Post Views 21

September 2, 2020

महाराजा, महारानी, कॉमर्स और राजस्थान कॉलेज में यूजी कोर्स सहित सात हजार सीटें हैं

राजस्थान यूनिवर्सिटी के संघटक कॉलेजों में एडमिशन के लिए फर्स्ट कट ऑफ लिस्ट आज शाम तक आ सकती है। सूची पहले मंगलवार को जारी होनी थी लेकिन अवकाश होने के कारण इसे अंतिम रूप नहीं दिया जा सका। महाराजा, महारानी, कॉमर्स और राजस्थान कॉलेज में यूजी कोर्स सहित सर्टिफिकेट, डिप्लोमा में मिलाकर सात हजार सीटें हैं जिनके लिए 46 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था।

इस बार पर्सेंटेज के आधार पर होंगे एडमिशन
इस बार 12वीं क्लास के पर्सेंटाइल के बजाय पर्सेंटेज के आधार पर एडमिशन दिए जाएंगे। क्योंकि सरकार ने कोरोना में पर्सेंटाइल हटाने का निर्णय किया था। जयपुर में राजस्थान बोर्ड से पास होने वाले स्टूडेंट्स की बात करें तो साइंस में 33,730 कॉमर्स में 8,609 और आर्ट्स में 56,947 हैं। इसके अलावा सीबीएसई के भी स्टूडेंट्स हैं।

प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा नामांकन
सेशन 2019-20 में प्रदेश के यूनिवर्सिटी कॉलेजों में 11,96,501 स्टूडेंट्स के नामांकन हुए थे। इनमें आर्ट्स में 7,88,244, साइंस में 278896 और कॉमर्स में 100645 स्टूडेंट्स शामिल हैं। वहीं लॉ में 26,287 स्टूडेंट्स थे।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved