For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167655858
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार |  Ajmer Breaking News: अजमेर: मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, केसरगंज और आदर्श नगर में रोड रेज से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: स्मार्ट सिटी के घटिया रामसेतु एलिवेटेड रोड पर भ्रष्ट प्रशासन का तांडव: दिवाली के मुख्य सीजन में RPSC भुजा बंद कर व्यापारियों का पेट काटने पर उतारू सरकार, |  Ajmer Breaking News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर BJP का सेवा से संकल्प अभियान।   |  Ajmer Breaking News: अजमेर के JLN अस्पताल लाया गया गैंगस्टर सचिन थापन।​ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कुख्यात सदस्य है सचिन थापन। |  Ajmer Breaking News: अजमेर महिला जेल से सजायाफ़्ता व विचाराधीन महिला बंदीयो को अवैध तरीके से अपने निजी आवास पर लेकर जानी वाली जैलर को कोटा से किया गिरफ्तार | 

राजस्थान न्यूज़: साथी को शिक्षक पद पर कार्यभार ग्रहण कराने जा रहे थे जैसलमेर, सड़क हादसे में तीन की मौत, दो घायल

Post Views 21

September 2, 2020

जोधपुर-जैसलमेर सड़क मार्ग पर आगोलाई के समीप हुआ हादसा

जैसलमेर-जोधपुर सड़क मार्ग पर आगोलाई गांव के समीप मंगलवार देर रात एक कार और बस की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में सवार लोग अलवर से अपने एक साथी को जैसलमेर में शिक्षक पद पर नौकरी का कार्यभार ग्रहण करवाने जा रहे थे। इस बीच रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार एक कार में सवार होकर पांच लोग जैसलमेर जा रहे थे। इस दौरान आगोलाई के समीप सामने से आ रही बस से कार की भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार के साथ दोनों वाहन टकराने से कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए। बाद में वहां से निकलने वाले अन्य वाहन चालकों ने सभी को अंदर से बाहर निकाल निजी वाहनों से जोधपुर के एमडीएम अस्पताल भेजा। इन पांच युवकों में से एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। जोधपुर में इलाज के दौरान दो घायलों का दम टूट गया। मुनेश कुमार पुत्र कैलाश चन्द्र, लेखराज पुत्र गगन लाल मंडावर दौसा व भूरसिंह पुत्र अनन्त राम मंडावर दौसा की इस हादसे में मौत हो गई। जबकि रवि पुत्र कैलाश व अलवर निवासी सोनू घायल हो गए। दोनों घायलों का जोधपुर में इलाज चल रहा है।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved