For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 178812051
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा को बढ़ावा, अक्टूबर में 17.68 लाख यूनिट सौर ऊर्जा का उत्पादन |  Ajmer Breaking News: माखुपुरा स्थित राजकीय महिला आई टी आई में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन समारोहपूर्वक किया गया। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा, देशी पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: अजमेर में 22 नवंबर को निःशुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर, अमेरिका के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश डीडवानियां देंगे सेवाएं |  Ajmer Breaking News: हाई सिक्योरिटी जेल में CCTV कैमरे तोड़ने के मामले में दो हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, लॉरेंस गैंग से जुड़े हैं दोनों आरोपी |  Ajmer Breaking News: अजमेर: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों से लगाई गुहार |  Ajmer Breaking News: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा, अलवर गेट चौराहे पर शहर महिला कांग्रेस ने मनाया जश्न, |  Ajmer Breaking News: ​पालरा सरपंच चुनाव में भारी धांधली और प्रशासनिक मिलीभगत का आरोप: |  Ajmer Breaking News: जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की मिटिंग रखी गई। |  Ajmer Breaking News: श्री अमरापुर सेवा घर में मेहंदीपुर बालाजी (कोटड़ा) के महंत विष्णु कुमार जोशी ने मनाई विवाह की 50वीं वर्षगांठ | 

राष्ट्रीय न्यूज़: रामदास अठावले ने आजाद और सिब्बल को भाजपा में शामिल होने की दी नसीहत, बोले- एनडीए वर्षों तक सत्ता में रहेगी

Post Views 11

September 2, 2020

राहुल गांधी ने सिब्बल, आजाद पर भाजपा की ओर से काम करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस पार्टी में सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र से पैदा विवाद के बीच भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की नसीहत दी है।

अठावले ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार सत्ता में वापसी करेगी। चूंकि कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद और अन्य दिग्गज कांग्रेसी नेताओं पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया गया है, इसलिए उन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह अपना इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो जाना चाहिए।
 
अठावले ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि कांग्रेस प्रमुख के पद को लेकर विवाद है। राहुल गांधी ने सिब्बल, आजाद पर भाजपा की ओर से काम करने का आरोप लगाया है। इसलिए, मैं सिब्बल और आजाद से कांग्रेस से इस्तीफा देने का अनुरोध करता हूं। उन्होंने कांग्रेस का विस्तार करते हुए कई साल बिताए हैं, लेकिन उन्हें बाहर निकलना चाहिए। वे भाजपा में शामिल हो जाएं।
 
उन्होंने कहा कि अगर उनका अपमान किया जा रहा है तो उन्हें कांग्रेस वैसे ही छोड़ देना चाहिए जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था, यहां तक कि सचिन पायलट ने भी ऐसा किया था, लेकिन वह समझौता कर लिए। राहुल गांधी का कांग्रेस को स्थापित करने वाले लोगों को दोषी ठहराना गलत है।
 
अठावले ने कहा कि भाजपा की अगुवाई में अभी कई वर्षों तक सत्ता में एनडीए की सरकार रहेगी। उन्होंने अगले लोकसभा चुनाव में 350 से अधिक सीटें जीतने की उम्मीद जताई। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा आज जनता की पार्टी है। सभी जाति, संप्रदाय और धर्म के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह आने वाले चुनावों में जीत हासिल करती रहेगी और कांग्रेस का सफाया करेगी।
 
बता दें कि, सिब्बल और आजाद कांग्रेस के उन 23 बड़े नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी में व्यापक बदलाव और पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग को लेकर सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। 


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved