For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 167848935
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: पुष्कर में भिक्षुक के 8 हजार रुपए चोरी, किराना दुकान भी निशाने पर, देव नगर रोड पर दुकान से नकदी और सामान ले गए चोर; |  Ajmer Breaking News: ​अजमेर: घूघरा गांव का पोलिंग बूथ बदलने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।   |  Ajmer Breaking News: घूघरा गांव में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, 11-12 लाख के जेवर-नकदी पार; मुख्य सड़क पर वारदात से सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय परिसर में राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन द्वारा प्रदर्शन, |  Ajmer Breaking News: अजमेर में प्रोफेसर से लूट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार; छीना गया मोबाइल बरामद |  Ajmer Breaking News: सामूहिक प्रयासों से ही बनेगा बाल विवाह मुक्त राजस्थान : देवनानी |  Ajmer Breaking News: विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ की जिले में कार्यवाही ,विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अनियमितता मिलने पर 20 हजार रुपये के बनाए चालान |  Ajmer Breaking News: महात्मा गांधी महोत्सव का जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर में आयोजन  |  Ajmer Breaking News: पिछले ढाई वर्षों में सैकड़ों-करोड़ रुपये के विकास कार्य, सड़क-पेयजल-चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जारी काम,विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप- देवनानी |  Ajmer Breaking News: झूठी शिकायत कर थाने बुलाने और पीछे से बेदखल करने की कोशिश का आरोप, होटल संचालक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार | 

राष्ट्रीय न्यूज़: राहुल गांधी ने फिर साधा पीएम पर निशाना, कहा-देश मोदी की बनाई हुई आपदाओं में फंसा है

Post Views 11

September 2, 2020

केंद्र सरकार, राज्यों को उनका बकाया जीएसटी का भुगतान नहीं कर रही।  कोरोना के हर रोज सबसे ज्यादा मामले और मौतें।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट के जरिए हमला बोला है। पिछले कुछ दिनों से राहुल लगातार पीएम मोदी पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। राहुल ने बुधवार को देश में कोरोना के बढ़ते मामले, गिरती जीडीपी और चीन की घुसपैठ के मुद्दे पर ट्वीट कर पीएम मोदी पर निशाना साधा।

राहुल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि भारत मोदी की बनाई हुई आपदाओं के बीच फंसा हुआ है। राहुल ने छह मुद्दे गिनाएं-
जीडीपी में -23.9 फीसदी की ऐतिहासिक गिरावट।
45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी।
12 करोड़ लोगों की नौकरियां गईं।
केंद्र सरकार, राज्यों को उनका बकाया जीएसटी का भुगतान नहीं कर रही।
 कोरोना के हर रोज सबसे ज्यादा मामले और मौतें।
सीमाओं पर बाहरी घुसपैठ।
  
वहीं, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, आम आदमी शायद जीडीपी का वित्तीय प्रभाव तो नही जानता, पर यह जरूर समझता है कि नोटबंदी, गलत जीएसटी, देशबंदी के डिजास्टर स्ट्रोक को मास्टर स्ट्रोक बताना सफेद झूठ है।

उन्होंने कहा कि छह साल से गिरती अर्थव्यवस्था का इल्जाम भगवान पर लगाना अपराध है। इसी अंधेर को आदमी की कमर टूटना कहते हैं।
बता दें कि, इससे पहले कांग्रेस नेता ने 30 अगस्त को एक वीडियो रिलीज कर कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था 40 वर्षों में पहली बार भारी मंदी में है। असत्याग्रही इसका दोष ईश्वर को दे रहे हैं। नोटबंदी, गलत जीएसटी और लॉकडाउन इन-फॉर्मल इकोनॉमी पर हमले के तीन बड़े उदाहरण हैं।


© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved