For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155942380
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

राजस्थान न्यूज़: चाकू के दम पर बैंक लूटने आए बदमाश की लोगों ने कर दी धुनाई, भागने के दौरान पत्थर मार कर किया घायल

Post Views 51

September 1, 2020

हनुमानगढ़ में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की धान मंडी शाखा की घटना

 हनुमानगढ़ में मंगलवार सुबह बैंक लूटने का प्रयास ग्राहकों ने विफल कर दिया। लूट का प्रयास विफल होने पर वहां से भाग रहे बदमाश पर लोगों ने पथराव कर दिया जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे पकड़ लिया तथा पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की धान मंडी शाखा के सुबह खुलते ही एक युवक वहां पहुंचा और कैशियर को चाकू दिखाकर धमकाया। तब तक बैंक में कैशियर और पियोन ही आए थे। युवके के आस-पास कुछ ग्राहक भी खड़े थे।

ग्राहकों के हिम्मत दिखाने पर भागने लगा, लोगों ने मारे पत्थर
कुछ ग्राहकों ने हिम्मत दिखाकर उसके पकड़ने की कोशिश की तो वह बाहर निकल गया और अपनी बाइक स्टार्ट करने लगा। इस पर बैंक से ग्राहक भी बाहर आ गए तथा उस पर पत्थर मारे। पत्थर उसके सिर में लगने से वह घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। हो-हल्ला मचने पर आस-पास के लोग भी वहां पहुंच गए। और बदमाश को घेर लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। तब तक पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने बदमश को पुलिस के हवाले कर दिया।

बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

अकेला ही बैंक लूटने आया या और भी साथ
पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय ढाका पुत्र देवीलाल बताया। उसने बताया कि वह पक्कासहारना का रहने वाला है। अब पुलिस उससे यह पता लगा रही है कि वह बैंक लूटने अकेला आया था या उसके और भी साथी हैं। लोगों का कहना है कि उसके साथ और भी बदमाश हैं।

 हनुमानगढ़ में मंगलवार सुबह बैंक लूटने का प्रयास ग्राहकों ने विफल कर दिया। लूट का प्रयास विफल होने पर वहां से भाग रहे बदमाश पर लोगों ने पथराव कर दिया जिससे वह घायल हो गया। लोगों ने उसे पकड़ लिया तथा पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की धान मंडी शाखा के सुबह खुलते ही एक युवक वहां पहुंचा और कैशियर को चाकू दिखाकर धमकाया। तब तक बैंक में कैशियर और पियोन ही आए थे। युवके के आस-पास कुछ ग्राहक भी खड़े थे।

ग्राहकों के हिम्मत दिखाने पर भागने लगा, लोगों ने मारे पत्थर
कुछ ग्राहकों ने हिम्मत दिखाकर उसके पकड़ने की कोशिश की तो वह बाहर निकल गया और अपनी बाइक स्टार्ट करने लगा। इस पर बैंक से ग्राहक भी बाहर आ गए तथा उस पर पत्थर मारे। पत्थर उसके सिर में लगने से वह घायल हो गया और उसके सिर से खून बहने लगा। हो-हल्ला मचने पर आस-पास के लोग भी वहां पहुंच गए। और बदमाश को घेर लिया। लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। तब तक पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने बदमश को पुलिस के हवाले कर दिया।बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।

अकेला ही बैंक लूटने आया या और भी साथ
पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय ढाका पुत्र देवीलाल बताया। उसने बताया कि वह पक्कासहारना का रहने वाला है। अब पुलिस उससे यह पता लगा रही है कि वह बैंक लूटने अकेला आया था या उसके और भी साथी हैं। लोगों का कहना है कि उसके साथ और भी बदमाश हैं।

© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved