For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 155819806
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: ट्रांसपोर्ट कारोबारी से ₹2 लाख की ऑनलाइन ठगी, माल भेजनें के नाम पर हुई धोखादड़ी, साइबर थाने में मामला दर्ज  |  Ajmer Breaking News: टेलीग्राम पर निवेश का झांसा, मोटे मुनाफे के लालच में रिटायर्ड  टीचर से हुई साइबर ठगी |  Ajmer Breaking News: अजमेर में ठगी का नया तरीका! दुकानदार के QR स्कैनर की जगह अपना स्कैनर लगाया, देहली गेट स्थित दूकान की घटना,सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर  |  Ajmer Breaking News: अजमेर में आधी रात को सड़क पर संग्राम! दिल्ली गेट के पास ऑटो चालक और जायरीन में जमकर चली लाठियां। |  Ajmer Breaking News: अजमेर में फर्जी ट्रांसफर आदेश से मनचाही पोस्टिंग की कोशिश, शिक्षिका निलंबित |  Ajmer Breaking News: पुष्कर में कांवड़ यात्रा के बीच डीजे पिकअप का खतरनाक स्टंट, वायरल वीडियो ने मचाई हलचल |  Ajmer Breaking News: अजमेर के डीएवी कॉलेज खेल मैदान में भव्य मातृशक्ति मानसून फेस्ट 2026 का आयोजन  |  Ajmer Breaking News: सात साल पुराने कुठाराघात से भाजपा सतर्क, सुरेश रावत बोले—जीतकर पार्टी के साथ टिकने वाले कार्यकर्ता को ही मिलेगा टिकट |  Ajmer Breaking News: राजस्थान में दूध बोनस और अमूल के विरोध को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। |  Ajmer Breaking News: नये भारत के निर्माण के लिये अपनी संस्कृति को सभ्यता से जोडकर रखना होगा-रघुवीर सिंह, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन की 1357वीं जयन्ती पर देशभक्ति व पुरस्कार सम्मान समारोह  | 

राष्ट्रीय न्यूज़: कांग्रेस नेता शशिधर ने पत्र लिखने वाले नेताओं पर साधा निशाना, कहा- ये नहीं चाहते कि राहुल गांधी मजबूत हों

Post Views 11

September 1, 2020

शशिधर रेड्डी ने 2012 के उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले हुई एक घटना को याद करते हुए कहा कि गुलाम नबी आजाद और उनके दोस्त राहुल गांधी को एक बड़े नेता के रूप में नहीं देखना चाहते हैं।

कांग्रेस पार्टी में व्यापक बदलाव और पूर्णकालिक अध्यक्ष की मांग को लेकर सोनिया गांधी को लिखे गए पत्र से पैदा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद समेत 23 नेताओं ने पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संगठनात्मक बदलाव की मांग की थी। अब इसे लेकर कांग्रेस नेता एम शशिधर रेड्डी ने आजाद और उनके दोस्तों पर निशाना साधा है।

शशिधर रेड्डी ने 2012 के उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले हुई एक घटना को याद करते हुए कहा कि गुलाम नबी आजाद और उनके दोस्त राहुल गांधी को एक बड़े नेता के रूप में नहीं देखना चाहते हैं।
 
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रेड्डी ने कहा कि  जब मैं 2011 में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) का उपाध्यक्ष था और आजाद स्वास्थ्य मंत्री थे, तब मैंने जापानी इंसेफेलाइटिस और एईएस के कारण पीड़ित को लेकर उनसे दो महीने तक उनसे मिलने की कोशिश की थी। वहां हर साल सैकड़ों बच्चे मर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि अंत में गोरखपुर के लगभग 500 लोगों ने खून से पत्र लिखकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राहुल गांधी, और गुलाम नबी आजाद भेजा था। सरकार को इस बीमारी के लिए एक राष्ट्रीय कार्यक्रम को मंजूरी देने के लिए राजी किया गया था। दुर्भाग्य से, इस पर बात पर यूपी में 2012 चुनावों से पहले या उसके दौरान इस पर बात नहीं की गई। राहुल गांधी ने इन चुनावों के दौरान जमकर प्रचार किया, लेकिन यह मुद्दा उस तरीके से उजागर नहीं हुआ, जिस तरह से हो सकता था। कांग्रेस नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने इसे एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया और सत्ता में आई।
 
उन्होंने कहा कि आजाद ने उस समय यूपी में इसे मुद्दा क्यों नहीं बनाया। आज हम सभी कह सकते हैं कि न तो आजाद और न ही उनके कुछ दोस्त राहुल गांधी को एक मजबूत नेता के रूप में उभरने देना चाहेंगे



© Copyright Horizonhind 2026. All rights reserved