Post Views 771
May 25, 2020
ईद पर पांच रोजेदारो ने किया रक्तदान
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। रमजान मौके पर लाइफलाइन रक्तदाता ग्रुप के द्वारा ईद के त्यौहार पर पांच रोजेदार ने अपने रोजा खोल कर राजकीय अमृत कौर ब्लड बैंक में रक्तदान किया।इस मौके पर देहात सह संयोजक साहिब अली, ओम काठात, जगदीश काठात, अबू अली, हसन महबूब काठात द्वारा रक्तदान किया गया। ग्रुप के संयोजक लक्ष्मण सामरिया कोष संयोजक विजय गुप्ता, देहात संयोजक मोबीन काठात, प्रचार प्रसार संयोजक सनीफ काठात, बिरजू लाल भाटी, अमित गुप्ता,नटवर सिंह, मनीष नागर, विवेक लालवानी आदि द्वारा अपनी सेवाएं देकर मास्क एवं सैनिटाइजर के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ब्लड बैंक प्रभारी विनोद जोशी, सुनील, हरीश गहलोत आदि द्वारा सम्पूर्ण स्टाफ को 27 सैनिटाइजर निशुल्क वितरित किये गए।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved