For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 95952408
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024, जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया |  Ajmer Breaking News: संभाग के सबसे बड़े जे एल एन अस्पताल के मेडिकल वार्ड नंबर 3 की छत का प्लास्टर बेड पर गिरा |  Ajmer Breaking News: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान जारी,कई मतदान केंद्रों पर उमड़ रही भीड़,इस सबके बीच ट्रांसजेंडर मतदाताओं में भी दिखा उत्साह, |  Ajmer Breaking News: लोकतंत्र के उत्सव में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए किया प्रेरित |  Ajmer Breaking News: ज्ञान विहार विकास समिति द्वारा मतदान के लिए चलाया जागरूकता अभियान |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024 में मतदान करने पर ई-प्रमाण पत्र निर्वाचन विभाग द्वारा जारी किया जाएगा। |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024 के अन्तर्गत शुक्रवार को मतदान किया जाएगा। गुरूवार को सभी मतदान दल मतदान सामग्री लेकर राजकीय  पाॅलिटेक्निक काॅलेज माखुपुरा से रवाना हुए।  |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024 के अन्तर्गत रिटर्निंग आॅफिसर डाॅ. भारती दीक्षित ने पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार के साथ गुरूवार रात्राी को क्षेत्रा में मतदान बूथों का निरीक्षण किया।  |  Ajmer Breaking News: #Ajmer: मतदान से कुछ घंटे पहले निर्वाचन आयोग और एसपी के निर्देशों की खुली अवहेलना, |  Ajmer Breaking News: लोकसभा चुनाव 2024 के द्वितीय चरण का मतदान होगा 26 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक | 

राष्ट्रीय न्यूज़: इसरो, पाकिस्तान को छोड़ कर दक्षिण एशिया के सभी देशों को होगा लाभ

Post Views 751

April 15, 2017

भारत 5 मई को साउथ एशिया सैटेलाइट का प्रक्षेपण करने जा रहा है। इस सैटेलाइट से पाकिस्तान को छोड़ कर दक्षिण एशिया के सभी देशों को लाभ होगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अनुसार संचार उपग्रह जीसैट-9 का प्रक्षेपण 5 मई को जीएसएलवी-09 रॉकेट द्वारा श्रीहरिकोटा के अंतरिक्ष उड़ान स्थल से किया जाएगा। इस उपग्रह का उद्देश्य दक्षिण एशिया के देशों के बीच संपर्क संचार और आपदा सहायता उपलब्ध कराना है।भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के चेयरमैन ए एस किरण कुमार ने कहा कि पाकिस्तान इस संचार उपग्रह के प्रोजेक्ट में शामिल नहीं होना चाहता था। उसे छोड़कर इस परियोजना में दक्षिण एशिया के सभी देश शामिल हैं।यह सैटेलाइट 12 वर्ष से ज्यादा के मिशन जीवन के लिए डिजाइन किया गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में सार्क सम्मेलन के दौरान इस सैटेलाइट के बारे में घोषणा करते हुए इसे पड़ोसियों को भारत का तोहफा बताया था। पहले इस सैटेलाइट का नाम सार्क सैटेलाइट रखने की योजना थी। लेकिन इस परियोजना में पाकिस्तान के शामिल नहीं होने की वजह से इसका नाम साउथ एशिया सैटेलाइट रखा गया।


© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved