Post Views 781
January 14, 2020
जरूरतमंद छात्र-छात्राओ कों स्वेटर वितरित
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। जूनियर चेम्बर इन्टरनेशनल की महिला विंग जेसी आर्टो द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय मकरेडा में जरूरतमंद छात्र छात्राओं को 75 स्वेटर और इसके बराबर पट्टी पहाडा किताब का निशुल्क वितरण किया गया। महिला विंग की नव नियुक्त अध्यक्षा भावना सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय की प्रधानाचार्या उषा पोरवाल द्वारा शहर के भामाशाहों से इस हेतु पूर्व में निवेदन किया गया था। समय समय पर छात्र छात्राओं के लिए शिक्षा से जुडी हर जरूरतों के साथ शूज भी वितरित कर कमी को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में राकेश विनायकिया,राजेश रांका,दिनेश सोनी, सुधीर ढेढिया, महिला सदस्य रेनू छाजेड़, मोनिका सुराणा, रितु बडज़ात्या, सुमन लोढा, सिंपल श्रीश्रीमाल, पूजा उत्तमचंदानी अलका एवं स्कूल के सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved