Post Views 741
January 14, 2020
सर्द हवाओं व कोहरे की मार से जनजीवन ठिठुरा
चुभती ठंडी हवाओं ने आमजन हुआ बेहाल
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। सर्द हवाओं व कोहरे की मार से जन जीवन थम सा गया। बर्फीली व शीतलहर से जनजीवन ठिठुर गया। दोपहर में आसमान से तेज धूप निकलने के बाद भी लोगों को सर्दी से कोई राहत नहीं मिल सकी है। सुबह से देर शाम तक लोग ठिठुरने पर मजबूर हो गए। तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक पारा और गिर सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में पिछले दो दिन में तेजी से परिवर्तन हुआ है। लगातार कई दिनों तक पारा 10 डिग्री से नीचे रहने के बाद ऊपर चढ़ा था, लेकिन मंगलवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो नजारा दूसरा ही था। आकाश पर धुंध छायी हुई थी। लोग दिन चढऩे के साथ थी धूप निकलने का इंतजार करते रहे लेकिन दस बजे तक धुंधलका मिटा नहीं। कोहरे के कारण मार्ग पर छायें रहने से वाहन भी रेंगते हुए दिखाई दिए। नश्तर सी सर्द हवाओं ने कंपकंपी छुड़ा दी। दिनभर यही हाल रहा। सूरज ढलने के बाद सर्दी के तेवर और तीखे हो गए। नश्तर सी चुभती ठंडी हवाओं ने आमजन हाल बेहाल कर दिया है। मूकप्राणि रूपी पशु पक्षियों व जानवरों का भी कंपकंपा देने वाली सर्दी के चलते बुरा हाल हो रहा है। तेज शीत लहर के चलते अब तो अलाव जलाकर तापना भी मुश्किल हो गया है। इससे बचने के लिए अब लोग घरों में ही छुपे रहने को मजबूर हैं। सर्दी और शीत लहर का असर एक दम बढ जाने से अब सर्दी से होने वाली बीमारियों के मरीजों की भी संख्या बढने लगी है।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved