Post Views 741
December 21, 2019
बेंगलुरु. नागरिकता कानून के खिलाफ गुरुवार को कर्नाटक के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। मैंगलोर में उपद्रवियों ने एक पुलिस स्टेशन में आग लगा दी। पथराव में 20 पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई का दावा है कि मैंगलोर में पड़ोसी राज्य केरल से आए कुछ गद्दारों की वजह से हिंसा हुई। वे 4 दिन से इसकी साजिश रच रहे थे। अफवाहें फैलाई जा रही थीं। वहीं, भाजपा नेता बीएस संतोष का आरोप है कि इसके लिए कांग्रेस विधायक यूटी खादर जिम्मेदार हैं।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved