Post Views 1241
October 7, 2019
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। स्थानीय सूरजपोल गेट बाहर स्थित प्रसन्न गणपति मंदिर के निवर्तमान महंत ब्रह्मलीन गणेश गिरी महाराज (बजरबट्टू महाराज) की 108वीं जयंती पर वार्षिकोत्सव पर्व आठ अक्टूबर को मनाया जाएगा। मंदिर के महंत फतेहगिरी महाराज ने बताया कि बजरबट्टू जयंती पर शहर में महाकुंभ की तर्ज पर नगर पेशवाई (शोभायात्रा) का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के तहत सात अक्टूबर को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात आठ अक्टूबर को सुबह आठ बजे स्टेशन रोड स्थित हनुमतेश्वर मंदिर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के जटा धारी नागा साधु अखाड़ा बाजी का हैरतअंगेज प्रदर्शन करेंगे। जयंती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रद्धालु व कार्यकर्ता जोरो शोरो से जुटे हुए हैं।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved