Post Views 791
October 7, 2019
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर के गहलोत कॉलोनी से आशापुरा धाम तक सैकडो महिलाओ ने 151 फिट लम्बी माता की चुनरी की पैदल यात्रा रैली निकालकर आशापुरा माता के दरबार में चुनरी चढाई। कार्यक्रम संयोजक बद्री सामरिया ने बताया कि नवरात्रि के पावन पर्व पर माता की चुनरी सेवा समिति के तत्वाधान में हर साल की तरह इस बार भी 151 फिट लंबी माता की चुनरी पैदल यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा शाम 5 बजे गहलोत कॉलोनी से रवाना हुई, जो आशापुरा माता धाम पहुंची। जहां चुनरी को मां के चरणों में अर्पित किया गया। यात्रा का विभिन्न संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर किया गया। वहीं यात्रा में शामिल श्रद्धालु माता को चुनरी चढाने के लिए नाचते गाते माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर महिला संयोजक कौशल्या गहलोत सहित कई महिलाएं शामिल थी।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved