Post Views 791
July 15, 2019
वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को चार डेमोक्रेट महिला सांसदों पर नस्लीय टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वे जिस देश से आती हैं, उन्हें वहीं लौट जाना चाहिए। ट्रम्प के इस बयान को अमेरिका में रह रहे कई प्रजातियों के लोगों और प्रवासियों को खतरे के रूप में देखा जा रहा है।
ट्रम्प ने रविवार को अपने ट्वीट में इन महिला सांसदों को प्रोग्रेसिव डेमोक्रेट कांग्रेसवुमन्स करार दिया। इन महिला सांसदों में न्यूयॉर्क की अलेक्जेंड्रिया ओकासियो-कॉर्तेज, मिनेसोटा की इल्हान उमर, मिशिगन की रशीदा तलैब और मैसाच्युसेट्स की अयाना प्रेसले शामिल हैं। ये चारों महिलाएं पहली बार कांग्रेस (अमेरिकी संसद) की सदस्य बनी हैं।
पहले भी कर चुके हैं नस्लीय टिप्पणी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प पहले भी नस्लीय टिप्पणियां कर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने अफ्रीकी देशों को बकवास करार देते हुए कहा था कि वहां से लोग केवल प्रवासी बनकर ही आते हैं। एक बार ट्रम्प ने यह भी कहा था कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा अमेरिका की धरती पर पैदा नहीं हुए, कानूनन उन्हें तो राष्ट्रपति बनने का हक नहीं है। अमेरिका में 2020 में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ट्रम्प के नस्लीय बयान को डेमोक्रेट्स जमकर भुना सकता है।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved