Post Views 761
June 25, 2019
अजमेर, 25 जून। जिले में पंचायत राज उप चुनाव के तहत मंगलवार को नौ पंचायत समितियो में 23वार्डपंच निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी आनन्दी लाल वैष्णव ने बताया कि पंचायत समिति भिनाय के छछूंदरा पंचायत के वार्ड संख्या 7 में तीजी बैरवा तथा भिनाय पंचायत के वार्ड संख्या 14 में कैलाश चन्द निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए है। जबकि मसूदा पंचायत समिति में देवास पंचायत के वार्ड संख्या एक से महादेव,मायला पंचायत के वार्ड संख्या 6 से बनवारी लाल, बाडी पंचायत के वार्ड संख्या 5 में उदल, अंधेरी देवरी के वार्ड संख्या 13 में सलामुदीन काठात तथा मसूदा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में राज नन्दनी निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
उन्होंने बताया कि पीसांगन पंचायत समिति में कालेसरा पंचायत के वार्ड संख्या 3 में रोडा, पीसांगन पंचायत के वार्ड संख्या 19 से सुशील कुमार बाकलीवाल, नांद पंचायत के वार्ड संख्या 8 में नर्बदा चौधरी,मकरेड़ा के वार्ड संख्या 6 से शकुन्तला तथा करनोस के वार्ड संख्या 5 से पांचू निर्वाचित हुए है। किशनगढ़ पंचायत समिति के हरमाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 2 में अमरचंद जाट, श्रीनगर पंचायत समिति के सनोद पंचायत में वार्ड संख्या 9 से भोलूराम, अरांई पंचायत समिति में ढसूक पंचायत के वार्ड संख्या 10 से ममता वर्मा तथा वार्ड संख्या 9 से शिवदान, भगवंतपुरा पंचायत के वार्ड संख्या 9 से रामस्वरूप बैरवा, छोटा लाम्बा पंचायत के वार्ड संख्या 6 से प्रकाशचंद बैरवा, सरवाड़ पंचायत समिति के फतहगढ़ पंचायत के वार्ड संख्या 6 से राधेश्याम धूपड़, टांटोटी पंचायत के वार्ड संख्या 11 में मुकेश निर्वाचित हुए है। केकड़ी पंचायत समिति की गोरधा पंचायत के वार्ड संख्या एक से रेखा, जवाजा पंचायत समिति के रूपनगर पंचायत में वार्ड संख्या 3 से हेमा तथा रावतमाल पंचायत के वार्ड संख्या 6 से पुष्पा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved