For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 95558619
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के नॉमिनेशन भरने के उपलक्ष में टोरंटो गार्डन ,9 नंबर पेट्रोल पंप के पास 29 मार्च 2024 शुक्रवार को प्रात 10:00 बजे कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की आम सभा का आयोजन किया जाएगा |  Ajmer Breaking News: मंदिरों की नगरी पुष्कर के दक्षिण शैली के प्राचीन मंदिर श्री रमा वैकुण्ठ दिव्य देश नया रंगजी मंदिर का सालाना ब्रह्मोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा हे |  Ajmer Breaking News: सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर में कार्यरत रहे सहायक कर्मचारी श्री पुरूषोत्तम दास विजयवर्गीय उस्ताद लगभग 40 वर्ष की राजकीय सेवा के पश्चात गुरूवार को सेवानिवृत्त हुए है। |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024, दिव्यांगो ने किया मतदान के लिए प्रेरित |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024 पहले दिन 16 नाम निर्देशन पत्र हुए वितरित |  Ajmer Breaking News: शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही टीपीएडीएल, अजमेर के सीईओ श्री मनोज साल्वी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी श्री रीतेश निरंजन चीफ कमर्शियल, एचआर हेड श्री नरोत्तम तिवारी के साथ किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ I |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 28 मार्च को जारी हुई अधिसूचना कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त |  Ajmer Breaking News: आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना में चेकिंग अभियान में 02 किलो 365 ग्राम सोना व नगद 172000 रूपये जब्त  |  Ajmer Breaking News: कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर नामांकन भरने के दौरान केवल पांच व्यक्तियों के प्रवेश के लिए रास्ता खुला रहेगा इसके लिए पुलिस ने चैन में ताला नहीं मिलने पर हथकड़ी ही लगा दी। |  Ajmer Breaking News: मित्तल मॉल में पीवीआर के तीन स्क्रीन शो कैंसल होने से दर्शकों ने किया हंगामा | 

राष्ट्रीय न्यूज़: राफेल का मुंह कांग्रेस मुख्यालय की ओर, वायुसेना प्रमुख के घर के बाहर लगी प्लेन की रेप्लिका

Post Views 741

June 1, 2019

नई दिल्ली. वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के घर के बाहर राफेल विमान की रेप्लिका लगाई गई है। धनोआ का घर 24, अकबर रोड पर स्थित कांग्रेस मुख्यालय के ठीक सामने है। इससे पहले वायुसेना प्रमुख के इस आवास के बाहर सुखोई विमान का मॉडल था, जो कुछ महीने पहले ही हटाया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस सरकार के साथ राफेल डील की है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार पर राफेल में घोटाले को लेकर आरोप लगाए थे।

पहला राफेल एयरक्राफ्ट भारतीय वायुसेना के ‘गोल्डन एरो’ 17 स्क्वाड्रन में शामिल होगा। इस यूनिट का नेतृत्व 1999 में करगिल युद्ध के दौरान एयरचीफ मार्शल बीएस धनोआ ने किया था। यह यूनिट पहले पंजाब के बठिंडा में मौजूद थी। अब इसे हरियाणा के अम्बाला में स्थानांतरित किया गया है।

सितंबर में मिलेगी राफेल की पहली खेप
भारतीय वायुसेना को सितंबर 2019 में राफेल विमानों की पहली खेप मिलेगी। इसमें चार लड़ाकू विमान शामिल होंगे। हालांकि इससे पहले इन विमानों को भारतीय वातावरण में 1500 घंटों की उड़ान भरना होगी। ऐसे में चार विमानों की पहले बैच को अम्बाला पहुंचने में मई 2020 तक का समय लग जाएगा।

36 राफेल विमानों को लेकर समझौता हुआ
अम्बाला बेस में जगुआर एयरक्राफ्ट स्क्वाड्रन तैनात है। इसका जिम्मा पाकिस्तान की ओर से होने वाली हलचलों को देखना है। इसके पहले एक स्क्वाड्रन को उत्तरप्रदेश के सारस्वत एयरबेस में तैनात करने की कोशिश की गई थी, जो जमीन अधिग्रहण मामले के चलते रद्द हो गई थी। सितंबर 2016 में भारत ने फ्रांस सरकार और दसॉल्ट एविएशन के साथ 36 राफेल विमानों को लेकर समझौता किया था।


© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved