Post Views 971
May 24, 2019
जयपुर. राजस्थान में भाजपा ने सभी 25 सीटें जीत ली हैं। नौ सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने 4 लाख से अधिक मतों से जीत हासिल की है। भीलवाड़ा सीट पर भाजपा के सुभाष बहेड़िया ने बड़ी जीत दर्ज की है। बहेड़िया ने कांग्रेस के रामपाल शर्मा को 612000 मतों से हराया। वहीं, राजसमंद से भाजपा की दीया कुमारी 551916 वोटों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के देवकीनंदन को हराया। जोधपुर से भाजपा के गजेंद्र सिंह 274440 वोटों से जीते, उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हराया। वहीं, नागौर से रालोपा व भाजपा गठबंधन के हनुमान बेनीवाल 181260 वोटों से जीते। उन्होंने कांग्रेस की ज्योति मिर्धा को हराया। राजस्थान की शेष लोकसभा सीटों पर मतणना जारी है। राज्य में 29 अप्रैल और 6 मई को दो चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे। 2014 के चुनावों में भाजपा ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved