Post Views 811
May 1, 2019
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। भारतीय जनता
पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा ब्यावर
विधायक शंकरसिंह रावत को लोकसभा
चुनाव के लिए बानसूर विधानसभा क्षैत्र
का प्रभारी बनाया गया है। विधायक
रावत ने आज बानसूर पहुच कर चुनाव की
तैयारी का जायजा लिया। विधायक श्री
रावत के साथ ब्यावर मण्डल महामंत्री सुभाष
राठी और सम्राट पृथ्वीराज चौहान
मण्डल अध्यक्ष भोमसिंह रावत भी गये। विधायक
रावत को बानसूर विधानसभा प्रभारी
बनाये जाने पर ब्यावर मण्डल अध्यक्ष
जयकिशन बल्दुआ, दिनेश कटारिया,
भालिया मण्डल अध्यक्ष गणपतसिंह, जवाजा मण्डल
अध्यक्ष प्रभूसिंह, नीलकण्ठ महादेव मण्डल अध्यक्ष
लक्ष्मणसिंह, महामंत्री रिखबचन्द खटोड, विष्णु
शर्मा, पार्षद विनोद खाटवा, नरेश
कनोजिया, ईश्वर तंवर, मंगतसिंह मोनू, देवेन्द्र
सेन, अंगदराम अजमेरा, राधेश्याम प्रजापति
सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त
की।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved