Post Views 961
April 28, 2019
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। ब्यावर शहर
में शनिवार को सुरज के तेज ताप व आग
उगलती गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर
दिया है। सुबह सुर्योदय से शुरु हुई
गर्मी व तेज धुप नें दोपहर से शाम तक
पशनी छुटा दिए है। गर्मी की मार से लोग
हाल बेहाल रहने लगे है। कूलर व एसी भी
दिन के समय ज्यादा राहत नहीं दे रहे। अधिकतम
तापमान चढ़ते हुए शनिवार को 41 डिग्री पर
पहुंच गया। बाजार व मार्ग सूने सूने नजर
आए। जानकारों के अनुसार सुबह से ही
मौसम में गर्माहट रही। सुबह सवेरे का
तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इसके बाद जैसे जैसे दिन निकला तापमान में
बढोतरी होती गई। सुबह छह बजे 27 डिग्री, 9
बजे 33 डिग्री, दोपहर 12 बजे 39 डिग्री, तीन बजे
41 तथा शाम 5 बजे 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया
गया। इसके बाद कुछ गिरावट हुई और
लोगों ने राहत महसूस की। हवा में भी दिनभर
गर्माहट रही। फुटपाथ पर बैठे लोगों
ने गर्मी से बचने के लिए छाते व टेन्ट का
सहारा लिया, वहीं वाहन चालक तेज गर्मी से
बचने के लिए स्कार्फ आदि बांधकर निकले।
दिन भर गर्म हवा चलती रही देर रात तक गर्मी
का असर कम नहीं हुआ है।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved