For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 95550722
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के नॉमिनेशन भरने के उपलक्ष में टोरंटो गार्डन ,9 नंबर पेट्रोल पंप के पास 29 मार्च 2024 शुक्रवार को प्रात 10:00 बजे कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की आम सभा का आयोजन किया जाएगा |  Ajmer Breaking News: मंदिरों की नगरी पुष्कर के दक्षिण शैली के प्राचीन मंदिर श्री रमा वैकुण्ठ दिव्य देश नया रंगजी मंदिर का सालाना ब्रह्मोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा हे |  Ajmer Breaking News: सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर में कार्यरत रहे सहायक कर्मचारी श्री पुरूषोत्तम दास विजयवर्गीय उस्ताद लगभग 40 वर्ष की राजकीय सेवा के पश्चात गुरूवार को सेवानिवृत्त हुए है। |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024, दिव्यांगो ने किया मतदान के लिए प्रेरित |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024 पहले दिन 16 नाम निर्देशन पत्र हुए वितरित |  Ajmer Breaking News: शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही टीपीएडीएल, अजमेर के सीईओ श्री मनोज साल्वी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी श्री रीतेश निरंजन चीफ कमर्शियल, एचआर हेड श्री नरोत्तम तिवारी के साथ किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ I |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 28 मार्च को जारी हुई अधिसूचना कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त |  Ajmer Breaking News: आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना में चेकिंग अभियान में 02 किलो 365 ग्राम सोना व नगद 172000 रूपये जब्त  |  Ajmer Breaking News: कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर नामांकन भरने के दौरान केवल पांच व्यक्तियों के प्रवेश के लिए रास्ता खुला रहेगा इसके लिए पुलिस ने चैन में ताला नहीं मिलने पर हथकड़ी ही लगा दी। |  Ajmer Breaking News: मित्तल मॉल में पीवीआर के तीन स्क्रीन शो कैंसल होने से दर्शकों ने किया हंगामा | 

अजमेर न्यूज़: निर्वाचन कार्य में सेक्टर अधिकारी बहुत महत्वपूर्ण कड़ी - जिला निर्वाचन अधिकारी विडियो कांफ्रेसिंग में दिये निर्देश

Post Views 751

March 16, 2019

अजमेर, 15 मार्च।  जिला निर्वाचन अधिकारी  विश्व मोहन शर्मा ने  कहा है कि निर्वाचन आयोग केनिर्देशानुसार समस्त एआरओ, तहसीलदार, फ्लाईंग स्कवायड एवं सेक्टर अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में आचारसंहिता की शत प्रतिशत पालना सुनिश्चित करें।

     जिला निर्वाचन अधिकारी ये निर्देश शुक्रवार को राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आयोजित विडियो कांफ्रेसिंगके दौरान दिये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में सेक्टर अधिकारी बहुत महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्यकरते है। वे अपने क्षेत्र का कॉम्युनिकेशन प्लान तैयार करें तथा नियमित भ्रमण करते हुए अपने क्षेत्र में पूरीनजर रखें। वे मतदान केन्द्र के निकट प्रबुद्ध नागरिकों के नाम, पत्ते एवं मोबाईल नम्बर साथ रखें। साथ हीनिकट वाली शराब की दुकानों पर भी नजर रखें । कोई गरीब तबके के लोगों को किसी प्रकार का प्रलोभननहीं दें, इसका विशेष ध्यान रखा जाये। उन्होंने कहा कि  सेक्टर आफिसर अपने क्षेत्र में शराब, पेट्रोल, डीजल,केटरिंग से भोजन वालों को पाबंद करें कि वे पर्ची के माध्यम से किसी को कोई सामग्री नहीं दें। उन्होंने कहाकि आचार संहिता के तहत यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी सार्वजनिक सभा बिना अनुमति केआयोजित नहीं हो। आयोजित होने वाली प्रत्येक सभा की वीडियोग्राफी आवश्यक रूप से करायी जाए। साथ हीसी विजल एप पर प्राप्त शिकायतों का जवाब भी 100 मिनट के अन्दर -अन्दर दिया जाना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि इस बार निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान पर्ची के साथ मतदाता को फोटो पहचानपत्र साथ ले जाना जरूरी है। इसके लिए मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त 11 अन्य दस्तावेजों मे कोई एकले जाना होगा। इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए।

     जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त एआरओ को निर्देश दिए कि वे स्वयं प्रत्येक मतदान केन्द्र काअवलोकन करे तथा यह सुनिश्चित करे की वहां समस्त सुविधाएं यथा पानी, बिजली, रैम्प, टॉयलेट एवंमोबाइल चार्जिंग पोइंट उपलब्ध है। मतदान कक्ष की स्थिति ठीक हो। उन्होंने सभी अधिकारियों से भी आपसीसमन्वय के साथ्ज्ञ कार्य करे तथा कोई महत्वपूर्ण सूचना एआरओ/ उपखण्ड अधिकारी के ध्यान में लाने केनिर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों का अपडेशन का कार्य चलता रहेगा। प्रत्येक मतदान केन्द्रपर दिव्यांगों के लिए व्हील चैयर उपलब्ध रहे तथा मतदान केन्द्र के बाहर सहयोगी भी तैनात रहे ताकि किसीमतदाता को मतदान में कठिनाई ना हो।

     उन्होंने कहा कि इस बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के विशेष प्रयास किए जाए। इसके लिएस्वीप कार्यक्रमों के माध्यम से महिला वर्ग को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। प्रमुख स्थानों परवीवीपेट रखकर उसकी जानकारी दी जाए तथा फलाईंग स्कवायड निरन्तर अपने क्षेत्र में भ्रमण करती रहे।स्वीप कार्यक्रम के तहत आज शुभंकर का विमोचन भी कर दिया है। जिसका प्रयोग प्रत्येक निर्वाचन सामग्रीपर किया जाए।


© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved