Post Views 751
March 15, 2019
वेलिंगटन. न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में शुक्रवार को दो मस्जिदों अल-नूर, लिनवुड में शुक्रवार को गोलीबारी हो गई। हमला दोपहर की नमाज के बाद किया गया। स्थानीय मीडिया ने फिलहाल 27 लोगों के मारे जाने की बात कही है। पुलिस ने कहा कि हम स्थिति को संभालने में जुटे हैं लेकिन अभी भी खतरा बना हुआ है। हमलावर सक्रिय है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने हमले को देश का सबसे काला दिन बताया। एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मस्जिद के पास से एक कार से कई आईईडी को डिफ्यूज किया गया है।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved