Post Views 791
March 8, 2019
आंतकी हमले पर उंगली उठाकर राष्ट्र द्रोह का परिचय दे रही कांग्रेस:- गृहमंत्री
हमारी सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा, जनहित व देश के विकास को तरजीह दी है
लोकसभा चुनाव मे पुन: सभी 25 सीटो पर भाजपा को विजयी बनाने का आव्हान
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। पुलवामा आतंंकी हमले मेें शहीद हुए जवानो व आंतकीयो को नेस्ताबुद करने के लिए लिए किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस सवाल उठा कर देश के जवानो व एक सौ तीस करोड भारतवासियो का मनोबल कमजोर कर गुमराह रही है। गृहमंत्री राजनाथसिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा को लेकर कडे कदम उठाए है। हमारी सरकार ने किसानो, युवाओ और हर वर्ग के हित को सर्वोपरी मानते हुए अनैक जनोपयोगी योजनाए देका लाभांवित किया है। भाजपा जो कहती है, वो कर के दिखाती है। पुर्व की सरकारो ने देश पर लम्बे समय तक शासन कर भ्रष्टाचार को तरजीह दी। हमारी सरकार ने सर्व जन हिताय मंत्र को आत्मसात कर जनता के हितो व देश के विकास को तरजीह दी है। गृहमंत्री सिंह ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने हमको सिर्फ पोइन्ट 5 प्रतिशत मत कम दिए। जिससे कांग्रेस की सरकार बन गई। सरकार बनने के बाद कांग्रेस किसानेा की कर्जमाफी, युवाओ को भत्ता देने की घोषण की। लेकिन अब तक अपने वादो पर खरी नही उतर पाई है। आगामी लोकसभा चुनाव मे पुन: सभी 25 सीटो पर भाजपा को विजयी बनाने के लिए जुट जाने का आव्हान किया। सभा से पुर्व गृहमंत्री का भाजपा प्रदेशाध्रूख मदनलाल सैनी, स्थानीय विधायक शंकरसिंह रावत सहित अनैक भाजपा पदाधिकारियो ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया व तलवार सहित स्मृति चिन्ह भेंट किए। सभा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी, केन्द्रीय मंत्री व नागौर सांसद सीआर चौधरी सहित भाजपा संासदो, विधायको व भाजपा नेताओ ने संबोधित किया। गृहमंत्री राजनाथ सिंह हेलीकाप्टर द्वारा श्री हेलीपेड पर पहुचेें। वहा से वाहन द्वारा सभा स्थल सम्राट पृथ्वीराज चौहान खेल स्टेडियम पर केंद्रीय गृहमंत्री दोपहर करीब पौने 2 बजे पहुचें। सभा में 4 जिलों के सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित रहेें। सभा में चार जिलो अजमेर, पाली, नागोर एवं राजसमंद के शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व अपेक्षित कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। गृहमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन चौकस दिखाई दिया। सभास्थल के चारो और बेरिकेटिंग द्वार बनाए गए। सभा स्थल में प्रवेश करने से पुर्व पुरी चैकिंग के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। लोकसभा प्रभारी मदन राठौड, विधायक शंकरसिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष जयकिशन बल्दुआ, दिनेश कटारिया, पुर्व सभापति शशिबाला सोलंकी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इन्दू शर्मा, मंडल अध्यक्षा प्रीती शर्मा सहित अनैक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved