Post Views 751
January 18, 2019
रोम. इटली के सिसली में स्थित सांबुका शहर में करीब एक दर्जन घर सिर्फ एक यूरो (करीब 81 रुपए) की कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। शर्त इतनी है कि हर घर खरीदार को 5 हजार यूरो (करीब 4 लाख रुपए) का सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा।
3 साल में करवानी होगी मरम्मत
खरीदार को अगले तीन साल में घर की मरम्मत पर कम से कम 15 हजार यूरो (करीब 12 लाख रुपए) खर्च करने होंगे। मरम्मत पर यह रकम खर्च करने के बाद सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस कर दिया जाएगा और घर का मालिकाना दे दिया जाएगा।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved