Post Views 761
January 10, 2019
प्रयागराज (इलाहाबाद). कुंभ मेले में अक्षयवट गुरुवार को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां पहुंच गए हैं। वे अक्षयवट की परिक्रमा भी लगाएंगे। इसके अलावा, श्रीपंचायती अखाड़ा नया उदासीन की पेशवाई भी निकाली जाएगी। राज्यपाल सांस्कृतिक ग्राम, ग्राम कला का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी कुंभ के दौरे के दौरान सरस्वती कूप जाएंगे, जहां सरस्वती मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। यहां सेना के पुजारी पूजा-पाठ कराएंगे। योगी कूप में कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वे अरैल क्षेत्र स्थित त्रिवेणी पुष्प जाएंगे। संस्कृति विभाग के चित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ कर अवलोकन भी करेंगे।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved