Post Views 751
January 3, 2019
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। कांग्रेस
पार्टी ने प्रदेश में सत्ता संभालते ही
शहर की नगर परिषद बोर्ड पर अपना
दबदबा कायम करने की कवायद शुरु कर दी
है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने
कार्यकर्ताओ को तरजीह देने की पहल
करते हुए अपनी प्रबल समर्थक कमला दगदी को
सभापति पद पर मनोनीत कर सत्ता के प्रभाव
को दिखा दिया है। बीते बुधवार की
शाम को स्वायत्त शासन विभाग के
निदेशक पवन अरोडा द्वारा वरिष्ठ
कांग्रेस नेत्री व पार्षद कमला दगदी के सभापति
मनोनयन के आदेश जारी होने के बाद
कांग्रेसीयो के चेहरे पर मुस्कान देखी
गई। कमला दगदी को सभापति बनाने में
कांग्रेस प्रदेश सचिव व कांग्रेस प्रत्याशी
पारस पंच नें अहम रोल अदा किया है।
गुरुवार सुबह करीब 12 बजे कमला दगदी ने
कांग्रेस कार्यकर्ताओ के संग सभापति का पद
भार ग्रहण किया। पद भार ग्रहण
करने से पुर्व बेटी बचाओ- बेटी
पढाओ का संदेश देते हुए सबसे पहले
सभापति की कुर्सी पर कन्या को
बिठाया। पदभार ग्रहण करने के बाद
मनोनीत सभपति दगदी ने कहा कि शहर के
विकास को तरजीह दी जाएगी। कांग्रेस
शासन में स्वीकृत हुई पत्रकार
कोलोनी में आ रही तकनीकी अडचनो
को दुर कर पत्रकारो को राहत दी
जाएगी। दगदी ने कहा कि शहरवासियो की
समस्या के समाधान के लिए सदा प्रयासरत
रहुंगी। स्वायत्त विभाग ने
आदेशानुसार आगामी 60 दिन तक कमला दगदी
को सभापति पद की जिम्मेदारी दी गई है।
ज्ञात रहें कि भाजपा की बबीता चौहान को
सभापति और पार्षद पद से निलंबित करने के
कारण सभापति का पद रिक्त होने के बाद
भाजपा पार्षद शशि सोलंकी को लगातार
दो बार मनोनीत किया गया था। परिषद में
सभापति का पद ओबीसी महिला वर्ग के लिए
आरक्षित है। 25 दिसंबर को शशि
सोलंकी का सभापति का मनोनयन काल
समाप्त हो गया था। ऐसे में राजस्थान
नगरपालिका अधिनियम 2009 के अंतर्गत प्रदत्त
शक्तियों का प्रयोग करते हुए कमला दगदी को
सभापति का कार्यभार ग्रहण करने के लिए
60 दिन अथवा सभापति के कार्यभार ग्रहण
करने तक जो भी पहले हो के लिए अधिकृत किया
गया है। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में
कांग्रेस-भाजपा व नीर्दलीय पार्षदो व
कांग्रेसजनो सहित अनैक समर्थको ने
नारेबाजी करते हुए सभापति कमला दगदी
का माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस
मौके पर पुर्व सभापति डा. मुकेश
मौर्य, कांग्रेस प्रदेश सचिव पारस पंच,
शहर व जवाजा कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा
व विरेन्द्र रावत, कांग्रेस एससी विंग के
जिलाध्यक्ष मेघराज बोहरा सहित
अनैक कांग्रेसजन मौजुद रहें।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved