Post Views 791
November 18, 2018
जयपुर. कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को झालरापाटन से टिकट दिया है। वे मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। मानवेंद्र बाड़मेर जिले की शिव सीट से भाजपा विधायक थे। हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस की 32 प्रत्याशियों की शनिवार को जारी हुई दूसरी सूची में उनका नाम है। वहीं, भाजपा ने भी तीसरी सूची जारी की है। इसमें आठ उम्मीदवारों के नाम हैं।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved