Post Views 801
November 13, 2018
सना. यमन के तटीय शहर होदैदा में बीते 24 घंटे में झड़प के दौरान 150 लोगों की मौत हो गई। यमन में लंबे समय से गृहयुद्ध जारी है। इसमें सरकार समर्थित सेना और हूती विद्रोहियों के बीच जंग जारी है। सरकार की सेना को सऊदी अरब की अगुआई वाली गठबंधन फौजें मदद दे रही हैं। ब्रिटेन के एक टॉप डिप्लोमैट ने युद्धविराम के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से दखल की अपील की है।
होदैदा लाल सागर के मुहाने पर बसा है। यहां यमन की करीब एक करोड़ 40 लाख आबादी रहती है। युद्ध के चलते यहां भुखमरी का खतरा पैदा हो गया है। युद्धविराम की बात पर सऊदी गठबंधन के प्रवक्ता ने रियाद में कहा कि हमारा अभियान अभी भी चल रहा है। हमारा मकसद विद्रोहियों पर बातचीत के लिए दबाव बनाना है।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved