Post Views 781
November 10, 2018
बेंगलुरु. कर्नाटक सरकार शनिवार को टीपू जयंती मनाने जा रही है। भाजपा ने राज्यभर में सरकार के इस कार्यक्रम का विरोध शुरू कर दिया है। तनाव को देखते हुए कोडागु, हुबली और धारवाड़ में धारा 144 लागू कर दी गई है। कोडागु में 2016 और 2017 में टीपू जयंती के दौरान हिंसा की घटनाएं हुई थीं। मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी ने टीपू जयंती पर विधानसभा में होने वाले कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, कुमारस्वामी के कार्यक्रम में शामिल ना होने की वजह उनकी तबीयत है। डॉक्टरों ने उन्हें 11 नवंबर तक आराम की सलाह दी है।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved