कोरोना न्यूज़: जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ निकाला पैदल विरोध मार्च
Post Views 841
October 21, 2018
जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ निकाला पैदल विरोध मार्च
ब्यावर, ( हेमन्त साहू)। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार रविवार सुबह 11 बजे को बूथ जिताओ-भ्रष्टाचार मिटाओ संकल्प के साथ आम जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के खिलाफ पैदल विरोध मार्च निकाला गया। आचार सहिंता होने के बावजूद कांग्रेसी गले में कांग्रेस के हाथ निशान के दुप्पटे डालकर नारेबाजी करते देखे गए। विरोध मार्च चांगगेट से पाली बाजार, लोहारन चौपड़ से होता हुआ भारत माता सर्किल पर संपन्न हुआ। आचार सहिंता के चलते कांग्रेस के विरोध मार्च के दौरान स्थानीय निर्वाचन विभाग के कर्मचारी और पुलिस प्रशासन अलर्ट दिखाई दिया। इस मौके पर ब्यावर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शर्मा व् जवाजा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पंवार, पूर्व जवाजा अध्यक्ष भगवानसिंह कड़ीवाल, कांग्रेस नेत्री चंद्रकांता मिश्रा, कल्पना भटनागर, जसोदा रावत, मनोज चौहान, एमआर बोहरा सहित अनेक पदाधिकारियो व् कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।