Post Views 1311
October 20, 2018
असत्य के प्रतीक अहंकारी रावण का हुआ दहन | ब्यावर में भी रही विजय दशमी की धूम |
सिटी रिपोर्ट |
ब्यावर, (हेमन्त साहू)। शहर में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार सायं एकता सर्किल के समीप बडे रघुनाथ मंदिर से भगवान श्रीराम-लक्ष्मण और हनुमान की सवारी निकली। जो तेलियान चौपड, मेवाडी गेट, सब्जी मण्डी होते हुए कृषि मण्डी चौराहा पर रावण दहन स्थल पहुंची। मार्ग में श्रीराम की सवारी का नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। शाम को करीब 7 बजे श्रीराम का रावण दहन स्थल पर पहुंचकर स्वागत किया गया। इस दौरान परिषद द्वारा रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों को खडा किया गया। श्रीराम भक्त हनुमान व रावण के बीच युद्ध हुआ। तत्पश्चात श्रीराम ने अपने तरकश से रावण पर निशाना साधकर रावण का वध किया। श्रीराम के तरकश से निकले तीर से रावण का वध होने के साथ ही नगर परिषद कर्मियों ने आतिशबाजी की। जिससे देखते ही देखते आकाश में रोशनी की बयार बहनी शुरु हो गयी। कुछ पल मे ही लंकेश परिवार स्वाह हो गया। रावण दहन को देखने के लिए भारी संख्या में लोगो का जमावडा मौजुद रहा।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved