Post Views 791
June 20, 2018
वॉशिंगटन. अमेरिका में अवैध तरीके से दाखिल हो रहे परिवारों से उनके बच्चे अलग करने के फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कायम हैं। सोमवार को ट्रम्प और उनके दो कैबिनेट सदस्यों ने सरकार के इस फैसले का बचाव भी किया। ट्रम्प ने कहा, ये लोग हत्यारे या चोर भी हो सकते हैं। हम सुरक्षित देश चाहते हैं और इसकी शुरुआत बॉर्डर से होगी। दरअसल, अमेरिका से सटे देशों की कई सीमाओं से कई परिवार बिना दस्तावेज के अमेरिका में घुसने की कोशिश करते हैं। इसे रोकने को लेकर अमेरिका ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई है। इस फैसले पर ट्रम्प का काफी विरोध हो रहा हैं। यहां तक की उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प और उनकी पार्टी के कई सांसदों ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर ऐतराज जताया है। नए कानून के तहत बीते 6 हफ्ते में करीब 2 हजार बच्चे अपने माता-पिता से अलग किए गए हैं।
अटॉनी जनरल जेफ सेशंस ने भी इस कानून का बचाव किया है। हालांकि, उन्होंने कहा, "हम बच्चों को उनके माता पिता से अलग नहीं करना चाहते।" वहीं सुरक्षा मामलों की सचिव क्रिस्टेन नीलसन ने व्हाइट हाउस की न्यूज ब्रीफिंग में नए कानून पर सफाई देते हुए कहा कि हमारे पास दूसरा विकल्प नहीं है, हम इसे कांग्रेस की कार्यवाही के तहत लागू करेंगे।"
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved