For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 95556897
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के नॉमिनेशन भरने के उपलक्ष में टोरंटो गार्डन ,9 नंबर पेट्रोल पंप के पास 29 मार्च 2024 शुक्रवार को प्रात 10:00 बजे कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की आम सभा का आयोजन किया जाएगा |  Ajmer Breaking News: मंदिरों की नगरी पुष्कर के दक्षिण शैली के प्राचीन मंदिर श्री रमा वैकुण्ठ दिव्य देश नया रंगजी मंदिर का सालाना ब्रह्मोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा हे |  Ajmer Breaking News: सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर में कार्यरत रहे सहायक कर्मचारी श्री पुरूषोत्तम दास विजयवर्गीय उस्ताद लगभग 40 वर्ष की राजकीय सेवा के पश्चात गुरूवार को सेवानिवृत्त हुए है। |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024, दिव्यांगो ने किया मतदान के लिए प्रेरित |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024 पहले दिन 16 नाम निर्देशन पत्र हुए वितरित |  Ajmer Breaking News: शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही टीपीएडीएल, अजमेर के सीईओ श्री मनोज साल्वी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी श्री रीतेश निरंजन चीफ कमर्शियल, एचआर हेड श्री नरोत्तम तिवारी के साथ किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ I |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 28 मार्च को जारी हुई अधिसूचना कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त |  Ajmer Breaking News: आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना में चेकिंग अभियान में 02 किलो 365 ग्राम सोना व नगद 172000 रूपये जब्त  |  Ajmer Breaking News: कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर नामांकन भरने के दौरान केवल पांच व्यक्तियों के प्रवेश के लिए रास्ता खुला रहेगा इसके लिए पुलिस ने चैन में ताला नहीं मिलने पर हथकड़ी ही लगा दी। |  Ajmer Breaking News: मित्तल मॉल में पीवीआर के तीन स्क्रीन शो कैंसल होने से दर्शकों ने किया हंगामा | 

राष्ट्रीय न्यूज़: महाराष्ट्र में चूहा घोटाला 7 दिन में मारे 3.19 लाख चूहे

Post Views 821

March 23, 2018

मुंबई: महाराष्ट्र में एक नए तरह का घोटाला सामने आया है। दरअसल ये घोटाला मंत्रालय में चूहे मारने से जुड़ा है। मंत्रालय में चूहे मारने का काम एक कंपनी को ठेके पर दिया गया था। इस कंपनी ने 7 दिन के भीतर राज्य सचिवालय में 3,19,400 चूहों का मार दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने इसे घोटाला बताकर जांच की मांग की। खड़से ने विधानसभा में कहा कि 3,19,400 चूहों को मारने के लिए जिस कंपनी को ठेका दिया गया था, उसने महज 7 दिनों में यह काम कैसे पूरा कर लिया। 

6 महीने का समय था
उन्होंने बजट मांगों पर चर्चा के दौरान कहा कि बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शहर में छह लाख चूहों को मारने के लिए दो साल का समय लिया था। खडसे ने दावा किया, ‘एक सर्वेक्षण में पाया गया कि मंत्रालय में 3,19,400 चूहे हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने एक कार्य आदेश जारी किया। कंपनी को छह महीने का समय दिया गया। लेकिन उसने महज सात दिनों में इस काम को अंजाम देने का दावा किया है।’

1 दिन में मारे 45,628 चूहे
उन्होंने कहा, ‘इसका मतलब है कि एक दिन में 45,628.57 चूहे मारे गए। उनमें 0.57 अवश्य ही नवजात रहे होंगे।’ इस पर सदन में ठहाके गूंज उठे। उन्होंने कहा कि इसका यह मतलब भी है कि कंपनी ने हर मिनट 31.68 चूहे मारे। उनका वजन करीब 9,125.71 किग्रा होगा और मरे हुए चूहों को मंत्रालय से ले जाने के लिए रोजाना एक ट्रक की जरूरत पड़ी होगी। लेकिन यह नहीं पता कि उन्हें कहां फेंका गया।

ये है 824 करोड़ रुपए के कनिष्क गोल्ड घोटाले का पूरा सच, CBI ने दर्ज की FIR

जहर से की थी किसान आत्महत्या
पूर्व राजस्व मंत्री ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि सरकार किसी कंपनी को यह काम सौंपने की बजाय इस काम के लिए 10 बिल्लियों को लगा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रालय के परिसर में कंपनी द्वारा रखे गए जहर को खाकर धर्मा पाटिल नाम के एक किसान ने फरवरी में आत्महत्या कर ली थी। पाटिल ने भूमि अधिग्रहण को लेकर मुआवजा दिए जाने में अन्याय होने का आरोप लगाते हुए मंत्रालय में जहर खा लिया था और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी।

सु्प्रीम कोर्ट को UIDAI का जवाब, डेटा हैक करना आसान नहीं; खप जाएगी पूरी जिंदगी

ठेके की जानकारी मांगेगी
खडसे ने कहा कि इस बारे में कोई सूचना नहीं है कि क्या कंपनी को जहर का इस्तेमाल करने की इजाजत थी, या नहीं। और क्या कंपनी को मंत्रालय में जहर का भंडार रखने की इजाजत थी। उन्होंने जांच की मांग करते हुए कहा कि यह बहुत आश्चर्यजनक है कि इस कंपनी ने महज सात दिनों में तीन लाख से अधिक चूहों को मार दिया। कंपनी के दावे में विसंगति है। बजट मांगों पर बाद में अपने जवाब में सामान्य प्रशासन विभाग मंत्री मदन येरवार ने कहा कि सरकार इस कार्य के लिए दिए गए ठेके पर सूचना मांगेगी और इसे सात दिनों के अंदर सदन के पटल पर रखेगी। 


© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved