For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 95842943
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News:  राजगढ धाम पर हुआ अखण्ड़ ज्योति का विधिवत समापन ,  राजगढ़ गांव की ओर से चढ़ा झंडा  |  Ajmer Breaking News: भाजपा कार्यालय में मातृशक्ति सम्मेलन आयोजित , विकसित भारत के संकल्प  को  साकार करने के लिए भाजपा के साथ आगे बढ़े- दीया  कुमारी  |  Ajmer Breaking News:  भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी आवेश खान अजमेर शरीफ दरग़ाह पहुंचे, जहा उन्होंने सूफी हज़रत ख्वाज़ा गरीब नवाज रहमातुल्लाह अलेही के आस्ताना पर अक़ीदत की चादर पेश की और ज़िंदगी मे कामयाबी की दुआ मांगी। |  Ajmer Breaking News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च संस्था के सयुंक्त तत्वाधान में  ट्रांसजेंडरस मतदाता जागरूकता हेतु “चुनाव का पर्व देश का गर्व” कार्यक्रम का आयोजन किया गया |  Ajmer Breaking News: क्रिश्चयनगंज थाना अंतर्गत 22 वर्षीय युवती का अपहरण कर गैंगरेप के मामले में फरार 3 आरोपी गिरफ्तार |  Ajmer Breaking News: वैशाली नगर की जनता कॉलोनी में आवासीय भवन खरीद कर उसे तुड़वाकर व्यावसायिक निर्माण करने के मामले में क्षेत्र में आक्रोश |  Ajmer Breaking News: गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के चुनाव कार्यालय में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अजमेर पहुंची। |  Ajmer Breaking News: लोकतंत्र के महापर्व मतदान तिथि 26-04-2024 पर अपना वोट अवश्य देने हेतु सप्तरंगी सप्ताह थीम  नारा उंगली पर निशान राष्ट्र के नाम के साथ मजदूर वर्ग को पीले चावल व मीठा मुंह करवाकर निमंत्रण दिया गया। |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024, मतदाता जागरूकता वीडियो को किया जारी, पोस्टर का भी हुआ विमोचन |  Ajmer Breaking News: युवाओ से ही भाजपा की जीत संभव- अंकित चेची, उपस्थित युवा कार्यकर्ताओ ने अबकी बार 400 पार के नारे लगाए  | 

उदयपुर न्यूज़: मुंबई : मेस्ट्रो रेस्टोरेंट में बर्थ-डे मना रही थी ये दोनों, 9 दोस्तों के साथ जिंदा जली

Post Views 841

December 30, 2017

मुंबई के पॉश एरिया लोअर परेल के कमला मिल्स कंपाउंड में मोजो मेस्ट्रो रेस्टोरेंट में आग से जिन लोगों की मौत हुई हैं, उनमें दो बेटियां सांचौर की भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही सांचौर समेत जैन समुदाय में शोक की लहर छा गई। जानकारी के अनुसार चौपनीया वास सांचौर की रहने वाली 28 साल की खुशबू और 21 साल की किंजल मुंबई में रहती थी। जानकारी के अनुसार सांचौर के रहने वाले कांग्रेसी नेता बाबूलाल मेहता की 28 वर्षीय बेटी खुशबू मेहता का जन्मदिन था। जिसको लेकर रेस्टोंबार में बर्थडे पार्टी का आयोजन किया जा रहा था।



आग से बचने के लिए टॉयलेट में घुसे, धुएं से दम घुटा

कमला मिल्स कंपाउंड एरिया में दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी चल रही थी। अचानक छत पर आग लग जाने के बाद खुशबू-किंजल सहित 11 दोस्तों ने टॉयलेट में जाकर बचने की कोशिश की, लेकिन आग के साथ धुआं ज्यादा होने के कारण टॉयलट पूरी तरह से धुएं में तब्दील हो गया। जिससे खुशबू किंजल सहित वहां मौजूद सभी दोस्तों की मौत हो गई। मुंबई के डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। जिसकी रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हुई है।

फैमिली के साथ रहती थी मुंबई में दोनों


किंजल और खुश्बू दोनों मूलरूप से सांचौर की रहने वाली हैं और दोनों की शादी भी सांचौर में ही हुई है। लेकिन लंबे समय से मुंबई में मेटल का बिजनेस होने के कारण वे फैमिली के साथ मुंबई में ही रहती थीं। किसी शादी समारोह या किसी सामाजिक आयोजन होने पर सांचौर में आना जाना होता था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया।

यह है वो इलाका

मुंबई के कमला मिल्स कंपाउंड इलाके में काफी रेस्टोरेंट्स हैं जिसके कारण रात के वक्त भी यहां चहल-पहल बनी रहती है। लोअर परेल रेलवे स्टेशन से इस जगह की दूरी केवल तीन किलोमीटर है। कमला मिल नाम की मिल कभी यहां चला करती थी। ये काफी फेमस मिल थी जिसमें कपड़ा बनाया जाता था। लेकिन वक्त बदला, मिल बंद हो गई और ऊंची-ऊंची इमारतों से ये जगह घिर गई। ये जगह अब खाने पीने के लिए काफी प्रसिद्ध है। लंदन टैक्सी, मोजोज़ ब्रिस्टो, फ्रंटियर पोस्ट जैसे रेस्टोरेंट काफी फेमस हैं और दूर दूर से लोग यहां आते हैं।

बर्थ-डे के दिन ही मिली दर्दनाक मौत


खुश्बू का 28 वां जन्मदिन गुरुवार को था, लेकिन उसको जन्मदिन को ही मौत मिल गई। खुशबू अपनी फैमिली में खुशी के नाम से पहचानी जाती थी। ऐसे में अपने जन्मदिन की खुशियां मनाने अपने दोस्त के साथ रेस्टोंबार में गई थी। वहीं किंजल जो उसकी करीबी दोस्त थी जो साथ में थी।


© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved