Post Views 751
December 14, 2017
कांग्रेस ने राज्य सरकार के 4 साल को नाकारा शासन बताया
भाजपा की राज्य सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल को ब्यावर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नाकारा जन विरोधी शासन बताया। कमेटी के अध्यक्ष डॉ.एस.सी.जैन ने कहा कि जिस भाजपा शासन में चहुंमुखी भ्रष्टाचार फैला हो, जो प्रदेश असंवैधानिक काला कानून लाकर प्रजातंत्र की हत्या कर रही हो, विचारों की अभिव्यक्ति की आजादी छीन लेना चाहती हो ऐसा जश्न केवल जनता के धन का दुरुपयोग है। जैन ने कहा कि सरकार अपने 4 साल की विफलताओं पर सरकारी धन के दुरुपयोग कर पर्दा डालने का विफल प्रयास कर रही है। जश्न का विरोध करने वालों में उपाध्यक्ष हरनारायण हेडा, हाकिम अली खान, मुकेश सोलंकी, प्रवक्ता घनश्याम वर्मा, दिनेश शर्मा, राजेश शर्मा, देवकरण शर्मा, नरेन्द्र पारख, देवेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष दलपत मेवाड़ा, कौशल्या गहलोत, चंद्रप्रकाश शर्मा, चंद्रशेखर गर्ग, कमलकिशोर आचार्य आदि शामिल है।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved