Post Views 741
December 13, 2017
मंगलवार को पुष्कर सरोवर में डूबने से एक अधेड़ उम्र के श्रमिक की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि श्रमिक ने सरोवर में कूद कर आत्महत्या की है या उसके साथ कोई हादसा हुआ है।
मंगलवार दोपहर लोगों को सप्तऋषि घाट के पास पुलिया के नीचे पुष्कर सरोवर में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को सरोवर से बाहर निकाला। मृतक कपड़े पहने हुए था। उसके जेब से पुलिस को 4 हजार रुपए , एक डायरी मोबाइल मिला। इस बीच उसके परिजन भी तलाश करते हुए मौके पर पहुंच गए। उसके पुत्र शिवजी ने मृतक की अपने पिता पास के गांव किशनपुरा निवासी केसाराम प्रजापति (65) के रूप में पहचान की। बताया गया है कि केसाराम पुष्कर में ही एक गुलकंद की दुकान पर काम करता था। मंगलवार को सुबह उसने अपने घर वालों को तबीयत ठीक नहीं होने का हवाला देते हुए काम पर जाने से मना कर दिया। मगर कुछ ही देर बाद वह घर से बिना बताए पुष्कर गया। प्रथम दृष्टया पुलिस ने श्रमिक की मौत को संदिग्ध मानते हुए शव अपने कब्जे में ले लिया तथा उसका राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करा कर जांच शुरू कर दी।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved