For News (24x7) : 9829070307
RNI NO : RAJBIL/2013/50688
Visitors - 95551316
Horizon Hind facebook Horizon Hind Twitter Horizon Hind Youtube Horizon Hind Instagram Horizon Hind Linkedin
Breaking News
Ajmer Breaking News: अजमेर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी के नॉमिनेशन भरने के उपलक्ष में टोरंटो गार्डन ,9 नंबर पेट्रोल पंप के पास 29 मार्च 2024 शुक्रवार को प्रात 10:00 बजे कॉन्ग्रेस कार्यकर्ताओं की आम सभा का आयोजन किया जाएगा |  Ajmer Breaking News: मंदिरों की नगरी पुष्कर के दक्षिण शैली के प्राचीन मंदिर श्री रमा वैकुण्ठ दिव्य देश नया रंगजी मंदिर का सालाना ब्रह्मोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा हे |  Ajmer Breaking News: सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय अजमेर में कार्यरत रहे सहायक कर्मचारी श्री पुरूषोत्तम दास विजयवर्गीय उस्ताद लगभग 40 वर्ष की राजकीय सेवा के पश्चात गुरूवार को सेवानिवृत्त हुए है। |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024, दिव्यांगो ने किया मतदान के लिए प्रेरित |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव-2024 पहले दिन 16 नाम निर्देशन पत्र हुए वितरित |  Ajmer Breaking News: शहर की बिजली व्यवस्था संभाल रही टीपीएडीएल, अजमेर के सीईओ श्री मनोज साल्वी ने अपने वरिष्ठ अधिकारी श्री रीतेश निरंजन चीफ कमर्शियल, एचआर हेड श्री नरोत्तम तिवारी के साथ किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ I |  Ajmer Breaking News: लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए 28 मार्च को जारी हुई अधिसूचना कलेक्ट्रेट के अंदर और बाहर पुलिस ने किया सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त |  Ajmer Breaking News: आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना में चेकिंग अभियान में 02 किलो 365 ग्राम सोना व नगद 172000 रूपये जब्त  |  Ajmer Breaking News: कलेक्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर नामांकन भरने के दौरान केवल पांच व्यक्तियों के प्रवेश के लिए रास्ता खुला रहेगा इसके लिए पुलिस ने चैन में ताला नहीं मिलने पर हथकड़ी ही लगा दी। |  Ajmer Breaking News: मित्तल मॉल में पीवीआर के तीन स्क्रीन शो कैंसल होने से दर्शकों ने किया हंगामा | 

कोरोना न्यूज़: प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

Post Views 771

December 11, 2017

सिख समाज ने गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन निकाला। कीर्तन में पंच प्यारों के साथ पंच प्याारियां भी आकर्षण का केंद्र थीं। नगर कीर्तन यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की फूलों की सजी पालकी चल रही थी। महिलाएं मार्ग की सफाई कर यात्रा मार्ग को झाडू से साफ करते हुए चल रही थी। इसके पीछे जयपुर से अाए गतका दल के सदस्य एक से बढकर एक करतब दिखाते चल रहे थे। 

नगर कीर्तन यात्रा का शुभारंभ डाक बंगले से हुआ। विभिन्न मार्गो से गुजरकर नगर कीर्तन यात्रा ओसवाली मोहल्ला स्थित सिंह गुरुद्वारा पहुंची। गुरुद्वारे में गुरुभक्तों ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अरदास की। इसके बाद अटूट लंगर वितरित किया गया। गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का सोरपा देकर स्वागत किया। सिख समाज के सचिव जसवंत सिंह दारा ने बताया कि कीर्तन मार्ग में गूंजा शबद कीर्तन गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर निकाले गए नगर कीर्तन में महिलाएं गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे मार्ग पर सफाई करते हुए चल रही थी और मार्ग को धोते चल रही थी। इसके साथ ही शबद कीर्तन करते चल रही थी। नगर कीर्तन में हजूरी रागी जसदीप सिंह रागी जत्था भी शबद कीर्तन करते चल रहा था। 
पुष्प वर्षा कर किया स्वागत 

नगर कीर्तन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सिंधी समाज, हिन्दू हृदय, मां भारती रक्षा मंच, श्री यादे युवा मंडल, विहिप सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। 
अरदास के बाद बरताया अटूट लंगर 

नगरकीर्तन विभिन्न मार्गो से होते हुए ओसवाली मोहल्ला स्थित सिंह गुरुद्वारा पहुंची। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों ने कीर्तन यात्रा के साथ आए गणमान्यजनों का सोरपा देकर स्वागत किया। संचालन जसवंत दारा ने किया। गुरुद्वारा में गुरुभक्तों ने अरदास की।इसके बाद अटूट लंगर बरताया गया। नगर कीर्तन में चरणकमल गुरुद्वारा नरैना से बाबा बलविंदर सिंह, पुष्कर से बाबा सुखविंदर सिंह, सावरदा से बाबा सुभाष सिंह, अजमेर से भी अनेक सेवादार शामिल हुए। गतकादल ने दिखाए करतब 

सिखसमाज के नगर कीर्तन में जयपुर से आए अकाल पुरख की खोज गतका दल जयपुर के कलाकारों ने एक से बढकर एक करतब दिखा आमजन का दिल जीत लिया। गतका दल के सदस्य आंखों पर पट्‌टी बांधकर तलवार से सीर पर रखे केले को काटना, तलवारबाजी, सिर पर नारियल फोड़ना सहित अनेक करतब दिखाए। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन में शामिल सिख समाज के लोग। 


© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved