Post Views 871
December 7, 2017
दिन भर आसमान में बादल छाए रहने और तेज ठंडी हवा के कारण गलन बढ़ गई। राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल के डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर सरकार के विरोध में 2 दिसंबर से भवन छोड़कर खुले में मरीज देख रहे डॉक्टरों ने बुधवार को भी मरीज देखे।
ठंड के कारण मरीजों और डॉक्टरों को परेशानी हुई। मरीज ठिठुरते हुए अस्पताल पहुंचे। खुले में कतार में खड़े मरीजों को सर्दी के कारण परेशानी हुई। शाम को आउटडोर में भी तो बहुत ज्यादा परेशानी हुई। डॉक्टर कम ही देखने को मिले। गत दिनों पूर्व डॉक्टरों की हड़ताल के बाद डॉ. अजय चौधरी सहित अन्य डॉक्टरों के ट्रांसफर करने के विरोध में यज्ञनारायण अस्पताल के डॉक्टरों ने पांचवें दिन भी खुले में आउटडोर लगाकर मरीजों को देखा। पेड़ के नीचे टेंट लगाकर डॉक्टर मरीजों को परामर्श देते नजर अाए।
वहीं डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ट्रांसफर रद्द नहीं करती है तो प्रदेश स्तरीय सेवारत डॉक्टरों की एसोसिएशन से निर्णय कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डॉक्टर जा सकते हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ेगा। अभी तक खुले में आउटडोर लगाकर मरीजों को देखा जा रहा है। अस्पताल में सुबह 9 बजे सभी डॉक्टर पार्किंग स्टैंड के पास खुले में गए।
© Copyright Horizonhind 2024. All rights reserved